इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 22 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
- संक्रामक बीमारी “टीबी” की पहचान 1882 हुई थी।
- 1890 में रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
- अमेरिका रूस की नई सरकार को 1917 में मान्यता देने वाला पहला देश।
- 1947 में लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए
- 1956 में अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग को नस्लवादी कानून का विऱोध करने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
- इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 1969 में उद्घाटन।
- अंतरिक्ष यान कोलंबिया को नासा ने 1982 में अपने तीसरे मिशन पर भेजा।
- 2007 में पाकिस्तान ने हत्फ -7 मिसाइल का परिक्षण किया।
22 मार्च को जन्मे व्यक्ति
- उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक मुंशी दयानारायण निगम का 1882 में जन्म।
- भारतीय की स्वतंत्रता के लिए चटगांव से नेतृत्व करने वाले क्रांतिकारी नेता सूर्य सेन का 1894 में जन्म।
22 मार्च को हुए निधन
- 1971 में स्वतंत्रता सेनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार का निधन।
- 1977 में केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी ए. के. गोपालन का निधन।
- 2007 में भारतीय दार्शनिक उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति का निधन।
इतिहास में 21 मार्च- महान शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिला खां का 1916 में जन्म