Hartalika Teej 2019: अगर रख रहे हैं तीज का व्रत तो जान लें पूजा मुहूर्त और व्रत के नियम

  • Follow Newsd Hindi On  
Hartalika Teej 2019: अगर रख रहे हैं तीज का व्रत तो जान लें पूजा मुहूर्त और व्रत के नियम

Hartalika Teej 2019: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस साल यह तीज 3 अगस्त दिन शनिवार को पड़ रही है। मां पार्वती के भगवान शिव से मिलन की याद में यह त्योहार मनाया जाता है। उत्तर भारत में यह त्योहार काफी प्रचलन में है।

आज Hartalika teej 2019 का पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए दिन-भर व्रत रखती हैं। यही नहीं अच्‍छे पति की कामना के लिए अविवाहित लड़कियां भी इस व्रत को रखती हैं। मान्‍यता है कि हरियाली तीज का व्रत रखने से विवाहित स्त्रियों के पति की उम्र लंबी होती है, जबकि अविवाहित लड़कियों को मनचाहा जीवन साथी मिलता है। सौभाग्य और श्रृंगार को समर्पित इस पर्व पर महिलाएं और बच्चियां हाथ-पैरों में मेहंदी और आल्ता या महावर लगाती हैं। हरियाली तीज पर पति-पत्नी को एक साथ शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।


पूजा मुहूर्त

इस बार हरियाली तीज पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से रात 10 बजकर 21 मिनट तक बन रहा है। इस दौरान मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है।

हरतालिका तीज के व्रत के नियम

1. इस व्रत को सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्‍याएं रखती हैं। लेकिन एक बार व्रत रखने के बाद जीवन भर इस व्रत को रखना पड़ता है।

2.  अगर महिला ज्‍यादा बीमार है तो उसके बदले घर की अन्‍य महिला या फिर पति भी इस व्रत को रख सकता है।


3. व्रत करने वाली महिला को किसी पर भी गुस्‍सा नहीं करना चाहिए।

4. व्रत करने वाली महिला को पति के साथ क्‍लेश नहीं करना चाहिए। मान्‍यता है कि ऐसा करने से व्रत अधूरा रह जाता है।

5. अगर आप इस व्रत को रख रही हैं तो किसी बुजुर्ग का अपमान न करें। मान्‍यता है कि ऐसा करने से व्रत का प्रताप नहीं मिलता है।

6. इस व्रत में सोने की मनाही है। यहां तक कि रात को भी सोना वर्जित है। रात के वक्‍त भजन-कीर्तन किया जाता है।

7. व्रत अगले दिन सूर्योदय के बाद माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाने के बाद ही छोड़ा जाता है।


Hariyali Teej 2019: हरियाली तीज पर भेजें प्यार भरे ये बधाई संदेश, पढ़ें Teej के खास मैसेजेज

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)