13 August Horoscope | 13 अगस्त, राशिफल : आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन मंगलवार है। आज मंगला गौरी का व्रत भी है। श्रावण मास के हर मंगलवार के दिन मंगला गौरी का व्रत किया जाता है। 13 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):
मेष: मन में अशांति के भाव रहेंगे। नौकरी के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ सकती है।
वृष: मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार की प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आय में वृद्धि भी होगी। दिन भर जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। नए निवेश की ओर अभी कदम नहीं बढ़ाएं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। कला में रुचि बढ़ेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को आज सफलता मिल सकती है। घर-परिवार की स्थिति भी ठीक रहेगी।
कर्क: ज्यादा खर्च परेशानी का कारण बनेंगे। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। व्यवसायी और नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक संबंधों से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
सिंह: उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय से प्रयासरत कार्यों में आज सफलता मिलेगी। नौकरी के अवसर खुलेंगे। व्यापार में अतिरिक्त लाभ से आमदनी बढ़ेगी। अपने आस-पास के लोगों से संभलकर रहें।
कन्या: आज का दिन लाभकारी रहेगा। वाणी में कठोरता रहेगी। बातचीत में संयम बरतें। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है।
तुला: आत्मविश्वास बढ़ेगा। क्रोध से बचे। संचित धन में कमी आ सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगे। घर-परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी।
वृश्चिक: आज का दिन शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र पर मनवांछित परिणाम मिलेंगे। जमीन के लाभकारी सौदे हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।
धनु: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा वाले लोगों के पदोन्नति के योग बनेंगे। किसी दोस्त या रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मकर: आज का दिन चिंता में बीतेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आपको चिंतित करेगी। कार्यक्षेत्र पर मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलने से निराशा होगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।
कुंभ: स्वयं पर नियंत्रण रखें। नौकरी में तरक्की के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने करियर में आप नए मुकाम को छुएंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी होगी। अतिरिक्त लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मीन: आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। काम को लेकर कई तरह की चुनौतियां मिलेंगी। पारिवारिक संबंधों में खटास आएगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।
अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट
अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट