Chaitra Navratri 2021 Date: जानिए कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि व्रत, पढ़िए घटस्थापना मुहूर्त और व्रत विधि

  • Follow Newsd Hindi On  
Know when is Param Ekadashi Dussehra, Navratri, see the full list of festivals here

 Chaitra Navratri 2021 Date:  होली के बाद हिन्दू धर्म (Hindu religion) का एक मुख्य त्योहार आने वाला है और यह त्योहार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2021) है। मां नवदुर्गे का यह त्योहार बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। भक्त के भक्त इन नौ दिनों तक नवरात्रि (Navratri ) का व्रत रखकर मां आदिशक्ति की उपासना करते हैं। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी।

चैत्र नवरात्रि व्रत कब से है?

चैत्र नवरात्रि का पर्व प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होकर नवमी तिथि तक चलता है। इस वर्ष यह तिथि 13 अप्रैल को पड़ रही है। इसलिए नवरात्रि पर्व 13 अप्रैल से प्रारंभ होगा जो 22 अप्रैल 2021 को समाप्त होगा। नवरात्रि पारण के साथ ही इस व्रत का समापन होता है।


चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त

शुभ मुहूर्त- 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक
शुभ मुहूर्त की अवधि- 04 घंटे 15 मिनट

चैत्र नवरात्रि  2021 तिथियां

  • नवरात्रि का पहला दिन 13 अप्रैल 2021  शैलपुत्री
  • नवरात्रि का दूसरा दिन 14 अप्रैल 2021 ब्रह्मचारिणी
  • नवरात्रि का तीसरा दिन 15 अप्रैल 2021 चंद्रघंटा
  • नवरात्रि का चौथा दिन 16 अप्रैल 2021 कूष्मांडा
  • नवरात्रि का पांचवां दिन 17 अप्रैल 2021 स्कंदमाता
  • नवरात्रि का छठा दिन 18 अप्रैल 2021 कात्यायनी
  • नवरात्रि का सातवां दिन 19 अप्रैल 2021 कालरात्रि
  • नवरात्रि का आठवां दिन 20 अप्रैल 2021 महागौरी
  • नवरात्रि का नौवां दिन 21 अप्रैल 2021 सिद्धिदात्री
  • नवरात्रि का दसवां दिन 22 अप्रैल 2021 व्रत पारण

घटस्थापना विधि

  • सबसे पहले एक पात्र लें। उस पात्र में मिट्टी बिछाएं। फिर पात्र में रखी मिट्टी पर जौ के बीज डालकर उसके ऊपर मिट्टी डालें।
  • अब इसमें थोड़े-से पानी का छिड़काव करें। अब एक कलश लें। इस पर स्वस्तिक बनाएं।
  • फिर मौली या कलावा बांधें। इसके बाद कलश को गंगाजल और शुद्ध जल से भरें।
  • इसमें साबुत सुपारी, फूल और दूर्वा डालें। साथ ही इत्र, पंचरत्न और सिक्का भी डालें।
  • इसके मुंह के चारों ओर आम के पत्ते लगाएं। कलश के ढक्कन पर चावल डालें।
  • देवी का ध्यान करते हुए कलश का ढक्कन लगाएं। अब एक नारियल लेकर उस पर कलावा बांधें।
  • कुमकुम से नारियल पर तिलक लगाकर नारियल को कलश के ऊपर रखें। नारियल को पूर्व दिशा में रखें।
    कलश पर स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाएं।

चैत्र नवरात्रि का महत्व

हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बड़ा महत्व है। मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए नवरात्रि में माता के नौ रूपों की आराधना की जाती है। उनके लिए व्रत रखा जाता है। धार्मिक पक्ष के अलावा देखें तो नवरात्रि का यह पावन पर्व नारीशक्ति का प्रतीक है। चैत्र नवरात्रि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ हो जाती है। इस दिन से हिन्दू नव वर्ष भी प्रारंभ होता है। शास्त्रों की माने तो इसी तिशि को इस सृष्टि का जन्म हुआ था। इसके अलावा नवरात्र का नवमी तिथि बेहद ही महत्वपूर्ण है। कहते हैं त्रेतायुग में इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। उन्होंने समस्त संसार को मर्यादा में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कैसे करना है इसका पाठ पढ़ाया था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)