Chandra Grahan 2020: कब, कहां कैसे देख सकेंगे उपच्छाया चंद्र ग्रहण, पढ़ें पूरी जानकारी

  • Follow Newsd Hindi On  
Three eclipses falling in a month are giving inauspicious signs

Chandra Grahan 2020 Date timings in India: साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण 05 जून को लगने जा रहा है। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसकी शुरुआत 5 जून की रात 11:16 बजे से हो जाएगी और इसकी समाप्ति 6 जून को 02:32 मिनट पर होगी। यह ग्रहण रात 12:54 बजे अपने अधिकतम प्रभाव में होगा।

हालांकि ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण सामान्य चांद और ग्रहण में अंतर कर पाना मुश्किल होगा। ग्रहण के समय चंद्रमा के आकार में किसी भी तरीके का परिवर्तन नहीं आएगा, बल्कि चांद इस दौरान मटमैला सा दिखाई देगा।


ज्योतिष अनुसार उपच्छाया चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होता। क्योंकि इसे वास्तविक ग्रहण नहीं माना गया है। ज्योतिष में उसी ग्रहण को गंभीरता से लिया जाता है जिसे खुली आंखों से देखा जा सके। 10 जनवरी को भी ऐसा ही चंद्र ग्रहण लगा था।

Chandra Grahan 2020: 5 जून का Penumbral चंद्र ग्रहण क्यों है खास , जानें Lunar Eclipse जुड़ी अहम बातें

क्या है उपच्छाया चंद्र ग्रहण

यह एक खगोलीय घटना है। जो अक्सर तब घटित होती है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में स्थित रहें।

उपच्छाया चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी की परिक्रमा करने के दौरान चंद्रमा पेनुम्ब्रा से होकर गुजर रहा होता है। ये पृथ्वी की छाया का बाहरी भाग होता है। इस दौरान, चंद्रमा सामान्य से थोड़ा गहरा भी दिखाई देता है।


ग्रहण को कैसे देख सकते हैं?

अगर आप टेलिस्कोप के जरिए चंद्र ग्रहण को देखेंगे तो आपको ये बेहद खूबसूरत दिखाई देगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण को खास सोलर फिल्टर वाले चश्मों से ही सही ढंग से देखा जा सकता है।

इन जगहों पर भी दिखाई देगा ग्रहण

इस ग्रहण को पृथ्वी के ज्यादातर हिस्सों पर देखा जा सकेगा। यह ग्रहण भारत समेत यूरोप के अधिकांस भाग, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और द. अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)