Happy Diwali 2019: हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दिवाली (Diwali/Deepavali 2019) आज 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। दिवाली के त्योहार को पूरे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान राम रावण का वध कर आयोध्या वापस लौटे थे। इस त्योहार को असत्य पर सत्य की जीत के तौर पर याद किया जाता है।
दीपों का पर्व, मतलब दीपावली। इस त्योहार को प्रकाश का त्योहार भी मानते हैं। इस दिन घरों में दीपक जलाए जाते हैं। दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। लोग दिवाली के मौके पर घरों की सफाई भी करते हैं। आपके लिए यहां खास दीवाली के शानदार मैसेजेस (Diwali Messages) दिए जा रहे हैं, जिन्हें एक-दूसरे को भेज आप दीवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
दीपावली की शुभ बेला में
अपने मन का अंधकार मिटाएं
मिठाइयां खाएं, पटाखे चलाएं
और दीपों के इस त्योहार को मनाएं
शुभ दीवाली 2019
दोस्ती होगी जहां, वही अपनी दीपावली होगी,
चेहरे पर हंसी और साथ में मस्तियां होगी,
मिलेंगे जब यारों से सब यार
तभी तो दीपावली पर खुशियां ही खुशियां होगी
Happy Deepavali 2019
दीपावली आए तो रंग-रंगोली, दीप जलाए,
धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,
जली फुलझड़ियां सबको भाए,
आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं
इस दीवाली जलाना हज़ारों दीए
खूब करना उजाला खुशी के लिए
एक कोने में एक दिया जलाना जरूर
जो जले उम्र भर हमारी दोस्ती के लिए
Happy Diwali 2019