ढोकला का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है। यह एक स्वादिष्ट गुजराती डिश है, जिसका लुफ्त नाश्ते के तौर पर उठा सकते हैं। यहां हम आपको इस लजीज पकवान की पूरी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से इसे बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री:
- बेसन- 1 कप
- हल्दी- 1 चुटकी
- पानी- 1/2 कप
- दही- 100 ग्राम
- ईनो पाउडर- 1 पैकेट
- नमक- स्वादानुसार
तड़का बनाने के लिए
- तेल- 1 चम्मच
- सरसों- 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च-3 (लंबी कटी हुई)
- शक्कर-1 चम्मच
- नींबू का रस-1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता-10-12
- नारियल- 1 बड़ा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक- स्वादानुसार
बेसन ढोकला बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन, दही, हल्दी, नमक को पानी में घोलकर अच्छी तरह से मिला लें। ऐसा करते हुए ध्यान रखें कि कोई गुठली न रह जाए। अब कूकर में 1 गिलास पानी लेकिन और उसके ऊपर एक स्टैंड रखें।
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं स्वादिष्ट शीर खुरमा, यहां देखें पूरी रेसिपी
इसके बाद एक थाली की ऊपरी सतह में तेल लगाकर उसे चिकना कर लें। अब तैयार किये गए मिश्रण में ईनो डालकर एक बार अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे थाली में रख कर स्टैंड के ऊपर रखें। कूकर को बंद कर हल्की आंच पर 15 मिनट के लिए इसे पकने दें। 15 मिनट बाद कूकर को खोलकर ढोकला निकाल लें और ठंडा होने रख दें।
अब इसे चाकू की मदद से थाली से निकाल लें और किसी दूसरे बर्तन में पलट कर टुकड़ों में काटें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें सरसों, हरी मिर्च डाल कर तलें और आधा कप पानी और नमक और चीनी मिला दें। अब उबाल आने तक इसे पकाएं। इसके बाद ऊपर से नींबू डाल कर इस मिश्रण और कद्दूकस किये नारियल को तैयार ढोकले पर ऊपर से फैला दें। आपका ढोकला तैयार है।