10 नवंबर राशिफल: कर्क राशि वालों को हो सकता है बंपर लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 10 November 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन रविवार है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 04 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 10 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आपके सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से किये गये कामों में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बड़ों का सहयोग मिलेगा।


वृष: आज आप भाग्यशाली हैं। नई परियोजनाओं को आरंभ करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। ऋण के लिए मंजूरी मिल सकती है। आप को आवश्यक वित्तीय सहायता मिल जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर नौकरी की पेशकश, पदोन्नति या वेतन वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। मित्र सहायक साबित होंगे और आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे।

मिथुन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। आप दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको बहुत फायदा मिलेगा। आपकी कोई पुरानी समस्या आज खत्म हो सकती है। किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है ।

कर्क: आज आपका शुभ दिन है। आप को अचानक अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है या किसी पुराने निवेश से बहुत अधिक लाभ हो सकता है। । व्यापार में, कोई भी आकस्मिक और अविवेकी निर्णय लेना उचित नहीं होगा। अपनी वाणी को लेकर आज सावधान रहें। आप को कुछ तनाव या मानसिक दबाव का अनुभव हो सकता है।


सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। कोई भी काम करते समय अपने मन को शांत रखें, काम आसान होंगे। अपने ही नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

कन्या: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपकी इच्छाओं में से अधिकतर इच्छाएं पूरी होंगी। आज सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। जीवनसाथी अथवा प्रेमी- प्रेमिका के साथ संबंधों में सुधार होगा।

तुला: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होगी। किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। कारोबारी कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

वृश्चिक: आज का दिन सामान्य रहेगा। लोगों का मदद मिलेगा। सेहत का थोड़ा ख्याल रखें। संतान का सुख मिलेगा। जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु: रुका हुआ काम तेजी से आगे बढ़ेगा। जमीन के किसी पुराने लेन-देन में आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। वकीलों को किसी अहम केस में सफलता मिलेगी। बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी।

मकर: विदेश यात्रा का योग बन सकता है। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। पारिवारिक संबंध आनंददायक रहेंगें। किसी धार्मिक पर जाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। बच्चे आप पर गर्व करेंगे। दफ्तर में काम करने वाले लोग आपसे विचारों से सहमत नहीं होंगे।

कुंभ: आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। समाज में बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई विवाह का रिश्ता आ सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। बेहतर स्वास्थ्य के लिये नियमित व्यायाम करें।

मीन: बिजनेस में आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। समाज में नाम और प्रसिद्धि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। परिवार में कुछ समारोह हो सकते हैं। इंजीनियरिंग क्षेत्र के लोगों का दिन शानदार रहेगा। किसी पुराने दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)