23 दिसंबर राशिफल: कुंभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन तीन राशियों को आज सावधान रहने की जरूरत

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 23 December 2019 : आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और दिन सोमवार है। दोपहर 1:42 बजे के बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस हिसाब से सोम प्रदोष व्रत आज है । हम आपको बता रहे हैं आज 23 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (23 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से आपको काम में सफलता मिल सकती है। कॉलेज स्टूडेंट्स को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।


वृष:  आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसके लिए अच्छा समय चल रहा है। दांपत्य जीवन के लिए समय काफी अच्छा है। अपने प्रियतम को विवाह के लिए प्रपोज करने में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनेंगी। पारिवारिक जीवन सुख शांतिपूर्ण रहेगा।

मिथुन: आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। रिश्तों में कुछ ताजगी का अनुभव होगा। प्रेमी या परिवार के साथ वक्त बिताने के बारे में सोच सकते हैं। जोखिम लेने के लिए एक अच्छा दिन है। करियर और बिजनेस में दिन सामान्य रहेगा। काम का दबाव कम रहेगा। जिम्मेदारियों से राहत मिल सकती है। सेहत के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

कर्क: परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना है। रिश्तों में थोड़े तनाव का समय है। आपको अपने लोगों के लिए समय निकालना चाहिए। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


सिंह: आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। कारोबार में लाभ के योग बने रहेंगे। वाणी पर संयम रखें किसी से विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन से पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य ही रहेगा। पूर्व में किए गए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाएँ।

कन्या: आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए समय बढ़िया है। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की योजनाएं सफल होगी। सहकर्मियों से आपको मदद मिलेगी। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे।

तुला:  आपको अपने काम का अच्छा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के योग बनेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। आपके काम बनने लगेंगे। भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है। धन लाभ भी होगा और मानसिक रूप से भी आप काफी प्रसन्न दिखेंगे।

वृश्चिक: आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोई अच्‍छी खबर मिलेगी। आप हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। साथी का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें।

धनु: आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। व्यापार में अतिरिक्त लाभ होगा। पुराना अटका धन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। यात्रा और खरीदारी के योग हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

मकर: आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। यात्रा न करें। लव लाइफ में आप आज सुकून भरे पल बिता पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा संजीदा होना होगा।

कुंभ:  आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं।

मीन: आज का दिन घरेलू हलचल से भरा रहेगा। इस समय आपके घर में आयोजन की सुगबुगाहट है। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। टीमवर्क से सफलता का योग है। अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। किसी प्रिय या खास व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन बना सकती है। आज काम के तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)