29 अक्टूबर राशिफल: सिंह राशि वालों की किस्मत लेगी करवट, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 29 October 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन मंगलवार है। प्रतिपदा तिथि सुबह 06 बजकर 01 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद कार्तिक द्वितीय तिथि शुरु हो जाएगी। साथ ही आज भैया दूज का त्योहार है। इसे भ्रातृ द्वितीया और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। हम आपको बता रहे हैं आज 29 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपको अचानक से धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है।


वृष: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपकी इच्छाओं में से अधिकतर इच्छाएं पूर्ण होंगी। व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। आप अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। दफ्तर में थोड़ा काम का भार हो सकता है। आर्थिक हालात में कुछ सुधार हो सकता है। विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहनो के साथ मतभेद होने की भी संभावना है।

कर्क: इस समय किया गया उचित निवेश भविष्य में बहुत लाभ देगा। आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत मोड़ लेगा। मां का साथ मिलेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी को फिलहाल रोक दीजिए। घरेलू फैसलों को रोक दीजिए। आगे मत बढ़िए। व्यवसाय ठीक चल रहा है। सर्दी जुकाम से परेशान हो सकते हैं।


सिंह: आज आपकी किस्मत बदल सकती है। नए और रोमांचक परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। आपको कुछ अच्छी सूचना के साथ कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आप नई चीजों की खोज में काफी आक्रामक तरीके से जुटे रहेंगे। किसी भी मामले में आप पीछे नहीं रहेंगे। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे।

कन्या: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। बड़े-बुजुर्ग की राय मानना कारगर साबित होगा। बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।

तुला: भाग्य आज काफी हद तक आप के पक्ष में रहेगा। व्यावसायियों को अपने कार्य का विस्तार करने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक हलकों में आप बहुत लोकप्रिय हो जाएंगे। आप नए घर, संपत्ति या वाहन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप आज मित्रतापूर्ण और हंसमुख चित्तवृत्ति में रहेंगे। आपका मित्रों और परिवार के साथ जश्न मनाने का मन करेगा।

वृश्चिक: आज आपके लिए आराम का दिन हो सकता है। आज कुछ सुखद और मधुर आश्चर्यजनक अनुभव आप का इंतजार कर रहे हैं। आप तोड़े से प्रयास से ही बड़े परिणाम पा लेने में सक्षम होंगे। अपने अनुभव के आधार पर भविष्य की योजनाओं को रूप दें। अपने अतीत और रिश्तों को लेकर गहराई के साथ चिंतन करें। जीवन के रचनात्मक पक्ष से जुड़ें।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होगी। जीवन में धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। विदेश यात्रा करने का प्रस्ताव मिल सकता है। अधिक खाने से आज पेट के रोग सहित कई समस्याएं होने की संभावना है।

मकर: आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन आप के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है।

कुंभ: आप अपने प्रयासों में कोई ढील ना दें। पुराने कार्यों का आज फायदा मिलेगा। कुछ नए अवसर आपके समक्ष आ सकते हैं। अपने आप को किसी अप्रत्याशित बदलाव के लिए तैयार रखें। कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी फैसला लेने से आपको फायदा होगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मीन: आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुलते नजर आएंगे। ऑफिस में आज कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे | इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)