30 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 30 September 2019 : आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन सोमवार है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज के दिन माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जायेगा।  हम आपको बता रहे हैं आज 30 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं।


वृष: आपकी नौकरी में सुधार संभव है। कार्यस्थल पर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अत: सावधान रहें। आपको अपने भाई बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

मिथुन: रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। धैर्य और संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में बॉस से प्रशंसा मिलेगी। अपना व्यापार या व्यवसाय आरंभ करने के लिए दिन अच्छा है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क: आज का दिन शुभ रहेगा। छात्रों के लिए दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अधिक तनाव रहेगा। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है। मित्रों की भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। जमीन, मकान आदि से जुड़े दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतनी होगी।


सिंह: आज आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चें को नियंत्रण में रखना चाहिए। आज कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर माहौल खुशनुमा बनेगा।

कन्या: आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस और बल प्रदान करेगा। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है। थोड़ी भाग-दौड़ हो सकती है। आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी।

तुला:  आज का दिन शुभ रहेगा। धन लाभ की संभावनाएं होंगी। आज यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवार के साथ बिताया समय अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से संभलकर रहें। मानसिक स्वस्थता के साथ साथ वाणी की मधुरता से अन्य जनों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। धन की प्राप्ति के लिऐ योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। परिवार और प्रियजनों के लिए समय निकालें। निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शांत और केंद्रित रहें।

धनु:  आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। पहले दिये गए किसी एग्जाम का रिजल्ट आपके फेवर में रहेगा। अपने बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

मकर: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है। अचानक खर्च हो सकता है। आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। आप बौद्धिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार रहेंगे।

कुंभ: आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपकी किस्मत खुलेगी। सामाजिक मान-सम्मान में इजाफा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखें। शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएंगे। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। वाहन या घर खरीदने के लिए समय उत्तम है।

मीन: आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। आर्थिक व्यय होने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो रहे हैं जो कि आपके भले के लिए हैं। प्रियजन के साथ तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)