World Toilet Day 2020: जानें क्या है विश्व शौचालय दिवस मनाने का उद्देश्य? कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

  • Follow Newsd Hindi On  
World Toilet Day 2020: जानें क्या है विश्व शौचालय दिवस मनाने का उद्देश्य? कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

World Toilet Day 2020:  हर साल विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर को मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम है ‘सस्टेनेबल सैनिटेशन एंड क्लाइमेट चेंज’ है। वर्ष 2001 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत विश्व शौचालय संगठन द्वारा की गई थी। वर्ष 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसे अधिकारिक तौर पर विश्व शौचालय दिवस घोषित कर दिया गया था।

शौचालय का इस्तेमाल से हमारा जीवन सुरक्षित रहता है। शौचालय का इस्तेमाल करने से हस विभिन्न बीमारियों के प्रसार को रोकने में मदद करते हैं। विश्व शौचालय दिवस वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने हेतु प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण दिवस है।


इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में सभी लोगों को 2030 तक शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाना है। यह संयुक्त राष्ट्र के छह सतत विकास लक्ष्यों का हिस्सा है। सबको शुद्ध पेयजल और स्वच्छता की सुविधा उलब्ध कराने का लक्ष्य भी संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों में रखा गया है।

विश्व शौचालय संगठन एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संस्था है। यह संगठन दुनिया भर में स्वच्छता और शौचालय की स्थिति में सुधार के लिए काम करता है। इस संगठन के सभी सदस्य शौचालय की समस्या को खत्म करने और दुनिया भर में स्वच्छता के समाधान के लिए काम करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 4.2 अरब आबादी को आज भी ठीक से शौचायल उपलब्ध नहीं है और वह गंदगी में रहने को मजबूर है। 67.3 करोड़ आबादी खुले में शौच करने को मजबूर है।


बता दें कि 2 अक्टूबर, 2014 को गांधीजी की जयंती के दिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन को दो भागों में बांटा गया था। पहला स्वच्छ भारत ग्रामीण: इसके तहत गांवों में हर घर में शौचालय बनाने और खुले में शौच मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया। वहीं दूसरा था स्वच्छ भारत शहरी। इसके तहत घरों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी शौचालय हों, ये सुनिश्चित करना इस मिशन का मक़सद था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)