11 मार्च राशिफल: कन्या राशि वालों को हो सकता है धनलाभ, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 11 March 2020: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 11 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (11 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल होगी। छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। कुछ नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।


वृष: आज आपका मन हर्षित रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आप अपने विरोधियों को धूल चटाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको तारीफ भी मिलेगी। व्यवसाय में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। निवेश की कन्सलटेंसी करने वालों के लिए बहुत अच्छा समय है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर जरूर है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहना होगा।

मिथुन: आज कुछ नए कामों को शुरू करने का दिन है। पुराने कामों को खत्म कर पाएंगे। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। किसी खास दोस्त के साथ पार्टनरशिप में भी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अकारण चिंतित हो सकते हैं। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर में कोई उत्सव हो सकता है।

कर्क: आज का दिन आपके लिए निराशा से भरा हो सकता है। आप खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे। आपको खुद की योग्यता से बेहतर बनाना होगा। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। निवेश करने से बचना चाहिए। जुए और सट्टेबाजी में धन कमाने से मन दुखी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्यार के मामले में आज का दिन सामान्य बीतने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें।


सिंह: आपका दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा होगा। नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वस्थ में सुधार आएगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी।

कन्या: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। किसी प्रकार की धन प्राप्ति होने से धन लाभ अच्छा होगा। शिक्षा के मामले में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। समाज में आपका कद बढ़ रहा है। परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे। दांपत्य जीवन में आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान को सुख की प्राप्ति होगी।

तुला:  आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर बनेगी। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे तो अवश्य सफलता मिलेगी। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। यात्रा पर जाने की संभावना हो तो उसे टाल दें। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सजग रहना होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। किसी से प्यार करते हैं तो आज प्रपोज करे तो सफलता मिलेगी।

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको आपके ऑफिस में बेहतर नतीजे मिलेंगे। आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। अनचाही यात्रा पर जाने से खर्चे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में दिन कमजोर रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

मकर: आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आपको करियर से जुड़ा कई सुनहरा मौका मिलेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आपके विरोधी कमजोर पड़ेंगे। आपको प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ होगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आपको समाज में अच्छा स्थान मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कठोर परिश्रम से ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार वालों का साथ आपको मानसिक सुकून देगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मीन: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके कामों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। प्रेम संबंधों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)