14 सितंबर राशिफल: मकर और तुला राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें बाकियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 17 January: इस राशि के लोग करें हनुमान चालीसा का पाठ, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 14 September, 2020: आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध है। हम आपको बता रहे हैं आज 14 सितंबर का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल:-

मेष: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सबकुछ जांच-परख लें। प्रेम जीवन में रिश्तों में मजबूती आएगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


वृष: आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबार के क्षेत्र में लोगों से सहायता मिलेगी। सामाजिक जीवन बेहतर होगा। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। खुद को साबित करने के कई मौके आपको मिलेंगे। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलू महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

मिथुन: आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यो में भी मन लगायेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा।

कर्क: ये समय आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। पिछले कामों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। अपनी योग्यता पर पूरा विश्वास रखना होगा। लोग आपसे सलाह लेंगे। कुछ लोगों की मदद भी करनी पड़ सकती है। छात्रों की आज पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी।


सिंह: आज का दिन आपके लिए उम्मीदों और आशाओं से भरा रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ी राशि निवेश ना करें। किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। आपको खानपान का विशेष ध्यान इस समय रखना चाहिए।

कन्या: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे। आपको कुछ लोगों से सरप्राइज मिल सकता है।  घरेलू कामों पर खर्च करेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मन लगेगा। गृहस्थ जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला: आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। जीवन में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कामकाज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। यात्रा की योजना बना सकते हैं। लोगों से सहयोग मिलने के संकेत हैं। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

वृश्चिक: आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपको लोगों से सराहना मिल सकती है। आपके विचार पसंद किए जाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। खान-पान पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।परिवार का सहयोग मिलेगा।

धनु: आपका दिन बेहतरीन परिणाम वाला हो सकता है। कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। आपको अपने काम से पूरी तरह संतुष्टि भी होगी। आपको कोई बड़ा जॉब ऑफर मिलेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपमें नई ऊर्जा का संचार करेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर: छात्र प्रतियोगिता में सफल होंगे। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही,जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। किसी भी दबाव में नहीं आएंगे। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा मेहनत पर ध्यान देना होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन भी आज काफी खुशनुमा रहेगा।

मीन: आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। नए कामों में आपको मनचाहे परिणाम मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। सोचे हुए कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे। कहीं निवेश करना चाहते है तो पहले जानकर लोगों से सलाह ले लें। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)