15 फरवरी राशिफल: कर्क राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ तो कन्या राशि के जातकों को होगा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 15 February 2020 : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 15 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (15 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप हर काम पूरे मन से करेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मानसिक चंचलता पर काबू रखें। धार्मिक कामों में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। आप अपने जीवन साथी को समझेंगे। परिवार से दूरी बन सकती है। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सेहत में सुधार होगा।


वृष: आज आपको प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। विरोधी परास्त होंगे। परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी। किसी बहुत पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

मिथुन: आज आपके निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में आपका विवेक बहुत काम आएगा। ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। व्यापार में तरक्की होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा होगा। भावनाओं पर काबू रखें। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रेम जीवन में थोड़ी तू-तू-मैं-मैं हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।

कर्क: आज भाग्य का साथ मिलेगा। आपके कुछ अटके हुए काम बनेंगे। व्यापार में सफलता पाएंगे। विरोधियों से संभलकर रहें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि का योग है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन ठीक रहेगा। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा।


सिंह: आज का दिन सामान्य रहेगा। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिलेगी। खर्चे बढ़ेंगे। परिवार से आपको धन लाभ हो सकता है। उद्योग, व्यापार कुछ भी शुरू करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में समय अनुकूल रहेगा। परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या: आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में जबरदस्त लाभ होगा। आपके बाॅस आपको कोई उपहार दे सकते हैं। नौकरी का कोई दूसरा ऑफर भी मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में खुशी बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में दिन बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय को प्रपोज करने में सफलता मिल सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

तुला: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आप किसी टूर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। मित्रों से आपका मनमुटाव हो सकता है। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने के लिए सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें नहीं तो समस्याएं आ सकती हैं।

वृश्चिक: आपमें आज ऊर्जा अधिक बनी हुई है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति आ सकती है। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है।

धनु: आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पायेगी। किसी और की बात पर सोच विचार कर के ही भरोसा करें। धन का निवेश करने से बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें।

मकर: अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। आज काम में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। जिससे आप सभी परेशानियां हल कर पाएंगे। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी सेहत संबंधी लक्षण को अनदेखा न करें।

कुंभ: भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैI आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार एक पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मीन: आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। कारोबार में अतिरिक्त लाभ होगा। व्यापार के विस्तार की योजना बनेगी। नौकरीपेशा वाले लोगों को भी बदलाव का मौका मिलेगा। धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)