29 जुलाई राशिफल: मकर राशि वालों की बढ़ेगी इनकम, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 29 July, 2020: आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 29 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (29 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। सेहत सामान्य रहेगा।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन कुछ अच्छे परिवर्तन के संकेत लेकर आ रहा है। आपको तरक्की मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खर्च के मामले में भी आज चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों को स्थगित करने का समय है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज आप खुद को काफी मजबूत स्थिति में पाएंगे। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। ऑफिस में आपको अपनी टीम से पूरा सहयोग मिल सकता है। लक्ष्य हासिल करने में आप समर्थ रहेंगे। आप प्रेम संबंधों में थोड़ी निराशा का अनुभव कर सकते हैं। आपको नींद ना आने की शिकायत भी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपके सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में परिस्थिति जल्द ही अनुकूल ही जाएगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आपके संबंध मधुर होंगे।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस के किसी काम में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। करियर के मामले में कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। टीम का सहयोग कम मिलेगा। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज अपनी रचनात्मकता को और निखारने की आवश्यकता है। आपकी योजना और विचारों को सराहना मिल सकती है। आप अपनी तरक्की और सफलता के लिए करने की योजना बनाएंगे। धन खर्च अधिक होगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। सेहत के लिहाज से समय मिला-जुला रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज आपको कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। किसी मामले में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। विरोधी अधिक सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी दिन अनुकूल नहीं है। उनकी बातों को समझें और आवश्यक हो तो माने भी। आज आपका परिवार आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल संबंध बनेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के भरोसे कार्य न करें। स्वास्थ्य के मामले में आपको ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यवसाय ठीक रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। काम के चलते थकान रहेगी। ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आमदनी बढ़ने से आपका मन खुश होगा। कार्यों को समय रहते हल कर लेंगे। आपकी समस्याएं कम होंगी। अपना कोई पुराना कर्ज भी आज आप चुका सकते हैं। आपके प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। दूसरों की खुले दिल से मदद करें। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे।आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)