3 जुलाई राशिफल: इन 4 राशियों को हो सकता है बड़ा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, 3 July, 2020: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 3 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (03 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा। जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलने के आसार हैं। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। आप बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाएंगे। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसके लिए अच्छा समय चल रहा है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार में हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी आज आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही किसी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आपके जीवन में कुछ बदलाव आएंगे। आपको कुछ काम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लेकिन खर्चे बढ़े हुए होंगे। आपका विरोधी पक्ष आप पर हावी होने का कोशिश करेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों का काम समय से पूरा हो जायेगा। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों को उनकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। सेहत के मामले में आपको परेशानी हो सकती है। आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन शुभ रहेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान हो जायेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नए प्लान बनायेंगे। आपको काम में सफलता मिलेगी। आपके कामकाज की तारीफ होगी। मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। महिलाओं को शॉपिंग पर जाने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए समय बढ़िया है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपके मान सम्मान में भी इजाफा होगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। आप आर्थिक तौर पर दबाव में होंगे। यात्रा पर जाना टाल दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। माताजी से सुख मिलेगा। परिवार में खुशी रहेगी। भाई बहनों को कोई समस्या हो सकती है। अपने दोस्तों के साथ कोई सरप्राइज़ पार्टी प्लान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम भी तेजी से आगे बढ़ेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियां रहेंगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और वह गति पकड़ेगा। बिजनेस पार्टनर से भी रिलेशन अच्छे रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें और उचित समय का इंतज़ार करें। दूसरों के विचारों और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। कुछ समय से चली आ रही परेशानी का हल जल्द ही मिल जाएगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। खर्चे अधिक होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। माताजी को कोई लाभ हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। अध्यापकों और ट्रेनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नया करने का मौका मिलेगा। वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के द्वार खुलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार गति पकड़ेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। घर-परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है। क्रोध न करें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छा समय बीतेगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। जोखिम न लें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)