30 जून राशिफल: कुंभ राशि वालों को होगा बड़ा मुनाफा, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, June 30, 2020: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 30 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (30 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कुछ लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। घर में किसी से विवाद हो सकता है।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। सरकारी कामकाज में लाभ मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। नए लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। संतान का सुख मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगा। मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए नए दरवाजे खोल सकता है। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। आज आप संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल कर लेंगे। निजी और व्यवसायी जीवन में आज तालमेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। गुस्से में आकर कोई कार्य न करें।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से उठाए गए आपके कदम फलदायी होंगे। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। लोन लेने के बारे में सोच रहें हैं तो उसे टाल दें। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कुछ नया आरंभ करने के लिए दिन अच्छा है। नयी योजनाओं पर तुरंत काम करें। व्यवसायिक दृष्टि से लाभदायक समय है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। सेहत ठीक बना रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे। उपहारों के लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपकी आय में वृद्धि होगी।  आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। पैसों की लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज के दिन मन में अच्छे विचार आएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। आज कोई पुराना मित्र आपको मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर पर प्यार आएगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। राजनीति में सक्रिय लोग आज संभलकर निर्णय लें। आपकी एक गलती से भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर होंगी। लोग आपकी सलाह मानेंगे।  आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)