5 जुलाई राशिफल: मीन राशि वालों को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर, इन राशियों के लिए अनुकूल रहेगा दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, 5 July, 2020: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 5 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (05 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज प्रिय जनों से कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर नया घर खरीदने के लिए सोच रहें हैं तो दिन बहुत अच्छा है। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिलेगा। कन्याओं के विवाह से जुड़ी बात फाइनल हो जाएगी।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट पूरे होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। छोटे भाई-बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज का दिन ठीक रहेगा। हर काम को सोच समझकर करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी-पेशा लोगों की तरक्की में बाधा आएगी। आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेगें। घर का महौल खुशनुमा बना रहेगा। आज कोई नया काम सीखने का अवसर भी आपको मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना रहेगी।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने काम को लेकर कोई चिंता न करें। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आज किसी मामले में आपसे धोखा भी हो सकता है। बिना सोचे किसी पर भरोसा ना करें। आज हर किसी से प्रेम भाव से बात-चीत करने की आवश्यकता है।  रिश्तें में चल रही कड़वाहट समाप्त होगी।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आपकी जरूरतें आराम से पूरी होंगी। बड़े भाई- बहनों का प्रेम मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब ऑफर भी मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में समरसता आयेगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। आज आप अपने आय को बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। आपको नए विचारों पर काम करना चाहिए। छात्र पढ़ाई में खूब मन लगाकर मेहनत करेंगे। नई नई बातों को सीखने का मन करेगा। प्रेम जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों से तालमेल बैठेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपका दिन शानदार रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से भी आप प्रसन्न रहेंगे। आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। दांपत्य जीवन आपके लिए खुशी के पल लेकर आएगा। जोखिम वाले काम से बचें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे है। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। धन के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आपका दिन सामान्य रहेगा। आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा। आय में कमी होगी और खर्च बढ़ेंगे। परिवार की समस्या परेशानी का कारण बन सकती हैं। व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आपके लिए व्यवसायिक जीवन में उन्नति का मार्ग खुलेगा। नौकरी में प्रमोशन होने के योग हैं। व्यापार में जिस टेंडर या प्रोजेक्ट का कुछ समय से इंतज़ार था वह आपको मिल जाएगा। अच्छे काम करेंगे और घरवालों की जरूरतों को पूरा करेंगे। पारिवारिक और घरेलू खर्च पर भी ध्यान देंगे। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आज कोई बड़ा फैसला लेंगे। अपने काम को टालना या आलस नहीं दिखाना चाहिए। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)