5 मार्च राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए शानदार रहेगा दिन, मीन राशि के जातकों को धैर्य से लेना होगा काम

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 5 March 2020: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 5 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (5 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज दिन आपके पक्ष में रहने के संकेत हैं। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। ऑफिस में सारे काम समय से पूरे कर लेंगे। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। आज दूसरों की बात सुनने और समझने की कोशिश करेंगे। आपकी बातों को आज तवज्जो दी जाएगी। किसी को उधार पैसे देने से बचें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।


वृष: आज का दिन आपके लिए काफी अहम रहेगा। आप काम में व्यस्त रहेंगे। अपनी योग्यता के दम पर आगे बढ़ेंगे। आपके पास कुछ अच्छे आइडिया आ सकते हैं। बिजनेस या करियर में आपको एक नई पहचान मिल सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन: आपके लिए दिन काफी बेहतरीन हो सकता है। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। साथी के साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा। कुछ रचनात्मक बातें हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।

कर्क: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सहकर्मियों के साथ मिल कर किये गए कार्यों मेंआपको सफलता मिलेगी। बहुत दिनों से कोशिश कर रहे काम पूरे होंगे। पैसों को लेकर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। सोच समझ कर निवेश करें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। सेहत के मामले में आपको थोड़ी थकान महसूस होगी।


सिंह: आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। आपको लोगों से सराहना और सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का रिश्ता खुशनुमा बनेगा। संतान से संतुष्टि रहेगी। लव पार्टनर का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा।

कन्या: आज आपको पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। बिजनेस के लिए चीजें आपके पक्ष में आ सकती हैं। आपको यात्रा करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में स्थितियां आज ठीक रहेंगी। आपको अपने कामों पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती है। परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा।

वृश्चिक: आज का दिन कई मामलों में दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। जीवन में तरक्की मिलने से आप खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दिन अपने कामों को तेजी से निपटाने में गुजर सकता है। आपका मन सामाजिक कामकाज में लगेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

धनु: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। लवमेट आज किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संभव है।

मकर: आज के दिन आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। इससे आपको भविष्य को लेकर काम करने में आसानी होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। सगे-संबंधी सहयोग करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिल सकती है। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं कामयाब होंगी। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा। आपका व्यापार गति पकड़ेगा। कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी। आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें।

मीन: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। मन से खुश होंगे। हर काम को जल्दी खत्म करना चाहेंगे। परिवार की ओर से कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। जीवन साथी के सहयोग से काम में मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में आज सामान्य दिन रहने वाला है। नकारात्मक लोगों और चीजों से दूर रहें। आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)