7 मार्च राशिफल: कन्या राशि वालों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 7 March 2020: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 7 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (7 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप कार्य स्थल पर जमकर मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सेहत सामान्य रहेगा।


वृष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कोई काम को शुरू करेंगे। किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। विवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे व अपने मनपसंद संस्थान या कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर तनाव झेलना पड़ सकता है। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

कर्क: आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। धन लाभ के नए अवसर खुलेंगे। आज आप बहुत हद तक व्यस्त रहेंगे। पुराने विवाद भी सामने आ सकते हैं। अधिकारियों के साथ व्यवहार में थोड़ी सावधानी बरतें। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा।


सिंह: आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे। नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। नए संपर्क स्थापित होंगे। आप परिवार और प्रियजनों के साथ वक्त बिताएंगे।

कन्या: आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला: आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। आपको उधार दिए हुए पैसे आज वापस मिल सकते हैं। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें। आप नए दोस्त भी बनाएंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक: आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

धनु: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। आज दोस्तों के साथ भी आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। आप कोई मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। इनकम को लेकर आप परेशान रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शानदार है। संतान से विवाद हो सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

कुंभ: आज का दिन आप के लिए काफी व्यस्तता लेकर आएगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा करते समय दुर्घटना की संभावना है। नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

मीन: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लगेगी। आपके बिजनेस में तरक्की होगी। राजनीति के लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। प्रेम संबंध यथावत बने रहेंगे।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)