9 मार्च राशिफल: कन्या राशि वालों को हो सकता है अप्रत्याशित लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 9 March 2020: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 9 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (9 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। सेहत सामान्य रहेगा।


वृष: आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे अवसर मिलेंगे। अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। परिवार में सुख मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

मिथुन: आज आप खुद को काफी मजबूत स्थिति में पाएंगे। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। ऑफिस में आपको अपनी टीम से पूरा सहयोग मिल सकता है। लक्ष्य हासिल करने में आप समर्थ रहेंगे। आप प्रेम संबंधों में थोड़ी निराशा का अनुभव कर सकते हैं। आपको नींद ना आने की शिकायत भी हो सकती है।

कर्क: आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको धन प्राप्ति हो सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आपकी इनकम भी थोड़ी बढ़ेगी। काम के सिलसिले में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन में दिन खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।


सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस के किसी काम में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। करियर के मामले में कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। टीम का सहयोग कम मिलेगा। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है।

कन्या: आज का दिन शुभ रहेगा। आप अप्रत्याशित लाभ कमा सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। होटल व्यवसाय वालों को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए वक्त निकाल सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला:  आज आपको कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। किसी मामले में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक: आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कुछ महत्वूर्ण काम अटक सकते हैं। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। कोई पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको कोई आश्चर्यचकित कर देने वाला मौका भी मिल सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

धनु: आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। विरोधी अधिक सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी दिन अनुकूल नहीं है। उनकी बातों को समझें और आवश्यक हो तो माने भी। आज आपका परिवार आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल संबंध बनेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के भरोसे कार्य न करें। स्वास्थ्य के मामले में आपको ध्यान देना होगा।

मकर: आज आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यवसाय ठीक रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। काम के चलते थकान रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

कुंभ: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आमदनी बढ़ने से आपका मन खुश होगा। कार्यों को समय रहते हल कर लेंगे। आपकी समस्याएं कम होंगी। अपना कोई पुराना कर्ज भी आज आप चुका सकते हैं। आपके प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी बड़ी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

मीन: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनायेंगे। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, जिससे बीमार पड़ सकते हैं।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)