16 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 16 September 2019 :  आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन सोमवार है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 02 बजकर 36 मिनट रहेगी। इसलिए आज भी द्वितीया तिथि का ही श्राद्ध है। हम आपको बता रहे हैं आज 16 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। जरूरी काम में बड़े भाई-बहन से मदद मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कपड़े का बिज़नेस है तो आपको फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा।


वृष:  आज परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने करने के लिए एक बहुत अच्छी अवधि है।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष में गिरावट आ सकती है। नौकरीवालों के लिए समय मुश्किलों से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है। सही समय पर सहायता मिलने से किसी बड़ी परेशानी से आप बच जाएंगे।

कर्क: आपको जीवन में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। घर की खरीद के लिए दिन शानदार है। छात्रों का समय अच्छा है। रिश्तों में थोड़े तनाव का समय है। आपको अपने लोगों के लिए समय निकालना चाहिए। आप खुद को थोड़ा कमजोर और थका हुआ महसूस करेंगे।


सिंह: आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने की उम्मीद है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको बेमतलब की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से बचें।

कन्या: मनमुताबिक परिणाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। धैर्य रखें और समय को अपना काम करने दें। रचनात्मक ऊर्जाएं आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेमी अपने साथी के प्रति अत्यधिक भावुक हो सकते हैं। आप कई नए संपर्क बनाएंगे।

तुला:  आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों का सामान्य से ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो बहुत मौके आपको मिलेंगे। जरूरी फैसलों को लेने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। आप रिश्तों में नई गर्माहट को महसूस करेंगे। दोस्तों की संगति का आनंद लेंगे।

वृश्चिक: बाधाओं की वजह से थोड़ा निराश महसूस करेंगे। हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। साथी का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

धनु: आज आप अपने जीवन में कुछ नए बदलाव करेंगे। फैशन डिजाइनर्स काम के लिए विदेश जा सकते हैं। ऑफिस का माहौल आपको खुश रखेगा। सेहत की दृष्टि से आप एनर्जेटिक फील करेंगे। परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट-कचहरी का मामला आज आपके पक्ष में रहेगा।

मकर: आज सफलता प्राप्ति होगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। परिवा में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक परेशानी हो सकती है।

कुंभ: आज का दिन शानदार रहेगा। भविष्य में धन लाभ होगा। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। कारोबार और समाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए समय ठीक है। पारिवारिक जीवन आरामदायक रहेगा। करियर में आज आप काम में तनाव कम महसूस करेंगे। एलर्जी वाली चीजों से बचें।

मीन: घर में किसी आयोजन की तैयारी हो सकती है। टीमवर्क से सफलता का योग है। अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। किसी प्रिय या खास व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन बना सकती है। काम के तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें। व्यापार में अचानक आपको धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)