Horoscope 1 August : 1 अगस्त, 2019 श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या और गुरूवार का दिन है। अमावस्या तिथि बुधवार को सुबह 11 बजकर 59 मिनट से शुरू हुई थी और 1 अगस्त को सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। वहीं 8 बजकर 43 मिनट से श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। 1 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल।
मेष: आज घर पर खुशी का माहौल रहेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।
वृष: निजी जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। खान-पान पर संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है। अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
मिथुन: कारोबार में आपको फायदा हो सकता है। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मेहनत आपको सफलता दिलायेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
कर्क: कार्य संबंधी यात्राएं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रेम-संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य कमोबेश ठीक रहेगा।
सिंह: परिवार की खुशियों में वृद्धि हो सकती है। अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फलदायी हो सकती है। आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है।
कन्या: अदालती मामलों में सफलता के आसार हैं। परिवार और दोस्त के साथ खुशी के समय बिताएंगे। बच्चे परीक्षा में सफल होंगे। कारोबार और निवेशों में लाभ होगा।
तुला: आसपास के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। आपको आलस्य और थकान महसूस हो सकता है। व्यापार में आपको मुनाफा हो सकता है।
वृश्चिक: व्यावसायिक क्षेत्र में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। प्रेमी शादी करने का फैसला ले सकते हैं।
धनु: आज कारोबार में फायदा होगा। ऑफिस में सहकर्मी आज आपकी मदद करेंगे। पैसे कमाने के नए विचार आपके मन में आयेंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी।
मकर: आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। व्यवसायी व्यवसाय के एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। आर्थिक रूप से समय शुभ है। लाभ का संकेत है, किन्तु खर्च भी बढ़ जाएगा। लाभकारी यात्रा भी हो सकती है।
कुंभ: काम पूरे होने के योग बन रहे हैं | पहले से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों को मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा। साथ ही किसी कम्पटेटिव इग्जाम से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे।
मीन: काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। विवाहित लोग अपने जीवन-साथी के साथ उचित व्यवहार रखें।
अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट
अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट