Dhanteras 2019: धनतेरस में भूल कर भी ना खरीदें ये सामान, माना जाता है अशुभ

  • Follow Newsd Hindi On  
Gold prices rise today know how much will increase in festivals

Dhanteras 2019: दिवाली लक्ष्मी जी के पूजन का त्योहार है। इस दिन धन-संपदा और शांति के लिए लक्ष्मी जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस पर खरीदारी का खास महत्व है। धनतेरस के दिन हर कोई बाजार जाकर कुछ न कुछ जरूर खरीदता है ताकि उसके घर में समृद्धि बनी रहे। धनतेरस खरीदारी का महादिन भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है।

मगर साथ ही धनतेरस पर खरीदारी करते समय कुछ बातों का ख्याल भी रखना चाहिए। धनतेरस के मौके पर क्या खरीदना है और क्या खरीदने से बचना चाहिए यह जानना महत्वपूर्ण है। आइये हम जानते हैं कि धनतेरस में किन चीजों को घर लाने से बचना चाहिए।


लोहे के सामान

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे की बनी हुई चीजें घर में नहीं लानी चाहिए। अगर आप लोहे के बर्तन खरीदते हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले ही खरीद लें।

खाली बर्तन

वैसे ये तो सच्चाई है कि दुकान से आपको कोई अनाज भरकर आपको बर्तन नहीं बेचने जा रहा है इसलिए कोशिश करें कि घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी या किसी दूसरी चीज से भर लें।

स्टील

धरतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जाने चाहिए।


काले रंग का सामान

धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक रहा है। इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें।

उपहार

धनतेरस के एक दिन पहले तोहफे खरीदना और देना शुभ माना जाता है लेकिन धनतेरस के दिन नहीं। दरअसल यह इसलिए है कि किसी को तोहफा देने का मतलब है कि आप अपने घर स रुपये खर्च कर रहे हैं यानि धनतेरस के दिन अपने घर से लक्ष्मी को दूसरी जगह भेजना अशुभ माना जाता है।

नई कार

कार धनतेरस के मौके पर कई घरों में कार खरीदने की योजना बनाई जाती है क्योंकि इस दिन को शुभ माना जाता है। लेकिन मान्यताओं के अनुसार अगर आपको धनतेरस के दिन कार घर लानी है तो उसका भुगतान एक दिन पहले कर लें। धनतेरस के दिन नहीं।

नकली सोना

धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा सोने की ही खरीदारी होती है लेकिन एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इस दिन भूल कर भी नकली सोना, सिक्के घर में नहीं लाने चाहिए।

कांच के सामान

कांच का संबंध राहु से माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करन चाहिए।


दिवाली पर कर्मचारियों को फ्लैट और कार गिफ्ट करने वाले हीरा व्यापारी ने इस बार खड़े किए हाथ

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)