Guru Rashi Parivartan 2020: नवरात्र के दौरान गुरु करेंगे अपनी राशि परिवर्तन, जानें किस राशि के जातकों को होगा लाभ

  • Follow Newsd Hindi On  
Guru Rashi Parivartan 2020: नवरात्र के दौरान गुरु करेंगे अपनी राशि परिवर्तन, जानें किस राशि के जातकों को होगा लाभ

आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। इस शुभ मौके पर गुरुअपनी राशि  बदल सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार 30 मार्च को नवरात्र में गुरुअपनी राशि बदलेंगे।गुरु अपनी राशि से निकलर शनि की मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

हालांकि गुरु जब अपनी राशि छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे इससे कुछ राशियों के जातकों  को लाभ मिलने की उम्मीद है वहीं कुछ जातकों को नकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नवरात्र के मौके आइए जानते हैं किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 


ज्योतिष शास्त्रों केअनुसार यहां पर कुछ राशि के नाम दिए गए हैं जिसको जानकार आप पता कर सकते हैं किस राशि के जातकों पर इस नवरात्र में क्या प्रभाव रहेागा। 

सिंह  (Leo)

ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के लोगों के लिए गुरु शुभ समाचार लेकर आ रहा रहै। इस राशि के लोगों को गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। इसलिए इस राशि के लोगों की किस्मत जोरदार है। आपको हर तरफ से सफळता मिलेगी, वहीं इस राशि के लोगों को थोड़ा पेट संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए इस राशि के लोगों को थोड़ा खानेपीने में सावधानी बरतनी होगी। 

कन्या (Virgo)

कन्या  राशि के लोगों के लिए यह राशि परिवर्तन काफी मददगार साबित होगा। इस राशि के लोगों को खुशियां मिलेंगी। कोई वाहन के खरीदने का योग भी बन रहा है। 


मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को यह राशि परिवर्तन अच्छा फल देने वाला है। एक तरफ जहां इस राशि के लोगों की वैवाहिक जिंदगी अच्छी होगी, वहीं बिजनेस में भी इस राशि के लोगों को फायदा होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छा समय है। इन लोगों को धन लाभ तो होगा ही साथ ही आपमें आत्मविश्वास भी आएगा। 

मीन (Pisces)

मीन राशि के लिए भी गुरु का राशि परिवर्तन बहुत शुभ है। ये लोग मेहनत करेंगे और इन्हें सफता मिलेगी। इसके अलावा इन लोगों को उन्नति भी मिलेगी।


Happy Navratri 2020: नवरात्रि में नौ दिनों में अलग-अलग रंगों का क्या है अर्थ, जानें नाम और महत्व

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)