13 नवंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिल सकता है प्रेम प्रस्ताव, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 13 November 2019 : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन बुधवार है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 07 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। हिंदी महीनों के अनुसार ये साल का नौंवा महीना है। हम आपको बता रहे हैं आज 13 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। यात्रा सुखद रहेगी।


वृष: आज आपको अपने भविष्य को लेकर तैयारियों की शुरुआत करनी चाहिए। आज आप कहीं दूर स्थान पर यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे।

मिथुन: आज प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। आपका जीवनसाथी आज आपको कुछ अच्छी खबर देगा। पिछली मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आखिर आ गया है। अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगे। जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया समय है।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। आजीविका और पेशे की दृष्टि से आज एक लाजवाब दिन है। थोड़ा बचत करना बेहतर होगी। रिश्तों में सुधार की कोशिश कर सकते हैं। आप कड़ी मेहनत की बदौलत अद्भुत लाभ और सफलता का आनंद उठा पाएंगे। आपके सभी प्रयास फलदायक सिद्ध होंगें। आज यात्रा के लिए बहुत अच्छा दिन है।


सिंह: आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। परिवार में आपको किसी का विरोध झेलना पड़ सकता है।

कन्या: आज आप खुद को कुछ बंधा हुआ महसूस करेंगे। आपको परिवर्तन पर विचार करना होगा। आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिलने के संकेत भी हैं। सहकर्मी और मातहत आपके लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार साबित होंगे। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है।

तुला: आत्मविश्वास बढ़ेगा। क्रोध से बचे। संचित धन में कमी आ सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगे। घर-परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी।

वृश्चिक: आज का दिन शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र पर मनवांछित परिणाम मिलेंगे। जमीन के लाभकारी सौदे हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।

धनु: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  कारोबार में तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा वाले लोगों के पदोन्नति के योग बनेंगे। किसी दोस्त या रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मकर: आज का दिन चिंता में बीतेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आपको चिंतित करेगी। कार्यक्षेत्र पर मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलने से निराशा होगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ: स्वयं पर नियंत्रण रखें। नौकरी में तरक्की के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने करियर में आप नए मुकाम को छुएंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी होगी। अतिरिक्त लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मीन: आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।  काम को लेकर कई तरह की चुनौतियां मिलेंगी। पारिवारिक संबंधों में खटास आएगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)