24 अक्टूबर राशिफल: मेष राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, आज बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 24 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन गुरुवार है। रमा एकादशी तिथि 23 अक्टूबर की रात 12 बजकर 10 मिनट से शुरू हो चुकी है और 24 अक्टूबर की रात 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 24 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विवाहितों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है।


वृष: आज आपके सामने अपने कार्यक्षेत्र या घर-परिवार में किसी तरह की कोई खास समस्या नहीं है। आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपके काम समय पर पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन: भाग्य आपके पक्ष में है। आज का दिन काफी व्यस्त रहेंगे। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से, दिन आपके लिए अनुकूल है। आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। सड़क पर तेज गाड़ी चलाने और जोखिम लेने से बचें।

कर्क: आज परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी, परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। आपको अपने पेशे में सफलता प्राप्त होगी । कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आएंगे। यात्रा करने के लिए समय अनुकूल है।


सिंह: आज का दिन शुभ रहेगा। आप भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं. आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से अहम है। अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ कलह हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या: कोर्ट- कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर है। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरी पेशावालों को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलें। शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्रवाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, उसका ध्यान रखें।

तुला: आज आपकी कोई पुरानी समस्या खत्म होने की संभावना है। स्टूडेंट्स पढ़ाई-लिखाई में खूब मेहनत करेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता हैं, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। पुराने लेन-देन को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली है। कार्यालय में आपके सहकर्मी समर्थन और सहायता करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। अपने रिश्तों-सम्बन्धों से आपको खुशी का एहसास होगा। अपने जीवन में कुछ परिवर्तन और सुधार लाने की सख्त जरूरत आप महसूस करेंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी क्षमता से प्रभावित हो जाएंगे। साथी के साथ सैरसपाटे के लिए जा सकते हैं।

धनु: आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रेम भरी भावनाओं और उनकी बेहद रोचक अभिव्यक्ति से अपने प्रेमी या जीवनसाथी को प्रसन्न कर देंगे। आमदनी में भी वृद्धि होगी और बचत में भी। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। नौकरी में आज आपके पद और कद में वृद्धि होगी। यात्रा हो सकती है।

मकर: आज विपरीत परिस्थितियों में काम करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। मन में तरह-तरह के विचार भरे रहेंगे। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। पैसों की आवक सीमित ही रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जायेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर कर सकते हैं। रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

मीन: आज का दिन शुभफलदायी है। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के सामने विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता को स्वभाव से दूर कर दीजिएगा और साथ में वाणी पर भी संयम रखें। व्यावसायिक स्थल पर अच्छा सहयोग मिलेगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)