25 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 25 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन शुक्रवार है । द्वादशी तिथि कल यानि कि 24 अक्टूबर की रात 10 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुकी है और 25 अक्टूबर की शाम 07 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही आज से दिवाली का उत्सव शुरू हो रहा है। जिसका पहला दिन धनतेरस है। हम आपको बता रहे हैं आज 25 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: मन में निराशा के भाव रहेंगे। रहन-सहन में परेशानी होगी। माता को स्वास्थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।


वृष: वाणी में कठोरता रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आज आपको सबका पूरा साथ मिलेगा । ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन: मन में अशांति के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में रुकावटें आएंगी। यात्रा आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी।  किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।

कर्क: मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। मानसिक तनाव को हावी ना होने दें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


सिंह: धैर्यशीलता में कमी आएगी। मित्र से मनमुटाव बढ़ सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से बचें। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात से आप तनाव में आ सकते हैं।

Dhanteras 2019: धनतेरस में भूल कर भी ना खरीदें ये सामान, माना जाता है अशुभ

कन्या: मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। रहन-सहन में परेशानी आएगी। आज आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब मिल सकती है।

तुला: क्रोध से बचें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। रहन-सहन में परेशानी होगी। माता को स्वास्थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपकी ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृश्चिक: मन शांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए संपर्क स्थापित होंगे। आपको समय-समय पर शुभचिंतकों की मदद मिलेगी। व्यवसायी साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। घरेलू जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा। आय में वृद्धि होगी।

धनु: परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे । सीनियर्स आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे।

मकर: आत्मविश्वास कम होगा। आय में कमी होगी और खर्च बढ़ेंगे। परिवार की समस्या परेशानी का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

कुंभ: वाणी में सौम्यता रहेगी। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा । रचनात्मक कार्य से समाज में आपकी चर्चा होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय बढ़ेगी।

मीन:  दिन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपकी माँ और आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी आपको कुछ परेशान कर सकता है। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)