28 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 28 September 2019 :  आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन शनिवार है। इसके साथ ही अमावस्या तिथि यानि पंद्रहवें दिन का श्राद्ध है।  हम आपको बता रहे हैं आज 28 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। घर में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है। परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे।


वृष: आज आपको वित्तीय क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीद सकते हैं। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी होगी।

मिथुन: किसी की सलाह के बिना कोई निर्णय न लें। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। व्‍यापार में नए लाभदायक अनुबंध हो सकते हैं। संतान की चिंता हो सकती है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। पिता का प्रेम व सहयोग प्राप्‍त होगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

कर्क: किसी जरूरी काम को समय पर पूरा करने में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी रिश्ते को लेकर परेशान हैं तो उससे संबंधित निर्णय को न टालें नहीं। प्रपोज करने के लिए सही समय है।


सिंह: आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। मित्र से किसी बात पर बहस की संभावना है। आज के दिन जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए। क्रोध करने से कोई बना हुआ काम बिगड़ सकता है। खुद को फिट रखने के लिए योग करें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

कन्या: आज आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। पूर्व के लंबित कार्य आज गति पकड़ेंगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा I नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।

तुला:  कार्यक्षेत्र मेें स्थिति सामान्‍य रहेगी। यात्रा शुभ रहेगी। आपके मन में कई बातों के कारण तनाव और परेशानी रह सकती है। आज दूसरों की बातों में न आयें। किसी महिला की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। संतान की गतिविधियां चिंता में डाल सकती हैं। मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक: आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। आलस्‍य व थकान का अनुभव करेंगे। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्‍व बना रहेगा। घर की सजावट पर खर्च हो सकता है। अध्यात्म और दर्शन के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

धनु:  निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है। अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। बात का बतंगड़ न बनाएं। खानपान पर भी संयम रखें।

मकर: युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। व्‍यापार में पैसा सोच-समझकर ही लगाएं। पत्‍नी का प्रेम व सहयोग प्राप्‍त होगा।

मीन: कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी कामयाबी को लेकर आश्वस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोग खूब तरक्की करेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)