1 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

1 September Horoscope | 1 सितंबर राशिफल :  आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन रविवार है। आज द्वितीया तिथि सुबह 08 बजकर 27 मिनट तक ही है। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया पर हरितालिका तीज का व्रत किया जाता है। ये व्रत खासतौर से विवाहित महिलाएं व कुंवारी कन्याएं माता पार्वती के उमा रूप के निमित्त करती हैं। हम आपको बता रहे हैं आज 1 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। धन लाभ का योग भी बन रहा है। किसी को उधार दिया पैसा लंबे समय से अटका है तो वह मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन बेहतर है। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका काम सार्थक होगा।


वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। बढ़े हुए आत्मविश्वास के कारण आप सफल होंगे। पुराने निवेश लाभदायक रहेंगे। कर्मचारियों से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों के सहयोग से काम पूरे होंगे। जीवनसाथी की सलाह जरूर लें।

मिथुन: आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे। भूमि में निवेश भी संभव है। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। कुछ तनाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य योजना में मामूली बदलाव आ सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का समय बिताएंगे। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए।


सिंह: आज का दिन शुभ रहेगा। जिद्दी व्यवहार आपके काम बिगाड़ सकता है। सावधानी से काम लें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल होगा। कोई नया सदस्य आपकी टीम में शामिल हो सकता है।

कन्या: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो उसमें सुधार नज़र आएगा। आज लवमेट के साथ रिश्तों में आपको ताज़गी महसूस होगी। आप कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आज एक सुखद मुलाकात हो सकती है।

तुला: कई क्षेत्रों में सकारात्मक विकास देखेंगे। निवेश करके आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाई जाएंगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। आप दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कुछ प्रेमी अपने रिश्ते को शादी का रूप देने का फैसला कर सकते हैं।

वृश्चिक: आज का दिन थोड़ा आलस्य से भरा रह सकता है। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। थोड़ा अस्थिर सा महसूस करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कामों पर अगर निर्णय करना हो तो उसे टाल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रखें। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन गुजरेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे। आज आप सकारात्मक रहेंगे। कुछ नया करके आप अपनी जीवनशैली में कुछ सुधार ला सकते हैं। आज बनाई गयी योजना कारगर साबित होगी।

मकर: आपका समय अनुकूल है। प्रेम विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी खोई हुई वस्तु के मिलने से खुशी होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता के लिहाज से समय थोड़ा प्रतिकूल है। सफल होने के लिए अधिक और कठिन परिश्रम करें। रिश्तेदारों की तरफ से भी कोई दुखद समाचार का योग है।

कुंभ: आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में बेहतर सफलता मिलेगी। आपकी कार्यशैली से अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। आज का दिन कुछ अच्छी सूचनाएं लेकर आ रहा है। धन का निवेश सोच समझकर करें। संतान के साथ समय बीतेगा।

मीन: आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपके बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियाँ खत्म हो सकती है। उम्मीद के अनुसार मेहनत का फल मिलेगा। आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। अपने जीवन को बेहतर करने के लिए कोई नई पहल कर सकते हैं।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)