12 जून राशिफल: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें कैसी रहेगी आज आपकी लव लाइफ

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, June 12, 2020: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 12 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (12 June 2020 Ka Rashifal):

मेष (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने का योग बन रहा है। किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।


वृष (Taurus Daily Horoscope):

आपकी किस्मत चमक रही है। दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। खर्च अधिक होगा। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। सेहत में सुधार होगा।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायक रहेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी सलाह से मित्रों और सहकर्मियों को काफी लाभ होगा। सीखने सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। हर निर्णय में अपने साथी को सहभागी बनाने से आपके रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क (Cancer Daily Horoscope):

आज का दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। मानसिक रूप से काफी व्यस्त रहेंगे। कई सारे कामों को एक साथ करना आपके लिए आवश्यक होगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। रिश्तों के बीच मिठास आएगी। यात्रा से थोड़ी थकान हो सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।


सिंह (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नए रास्ते खुले नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। सामाजिक मामलों में आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

कन्या (Virgo Daily Horoscope):

आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। काम के सिलसिले में आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे। अच्छे लाभ मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परिवार की उन्नति होगी। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन कुछ कर नहीं पाएंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। गृहस्थ जीवन भी आज अच्छा चलेगा।

तुला (Libra Daily Horoscope):

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवन साथी के साथ आपको काफी अच्छा समय गुजारने के लिए मिल सकता है। लवमेटस के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope):

आज सितारे आपके पक्ष में हो सकते हैं। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। आपके जीवन में उन्नति होगी। कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ संभालने का मौका दें। अपनी भाषा का ध्यान रखें। आपके व्यवहार से माता-पिता प्रसन्न होंगे।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope):

आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। थोड़ी भागदौड़ रहेगी। आज कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। गृहस्थ जीवन में नीरसता हो सकती है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। सही समय पर और घर का का भोजन करें।

मकर (Capricorn Daily Horoscope):

आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त से अपने व्यापार को बढ़ाने के लिये चर्चा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देंगे। पिता की सेहत में सुधार आएगा। आज यात्रा के लिए अच्छा समय नहीं है।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके लिये धन लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। आपका काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। समस्याओं का जल्द ही हल मिलेगा। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें।  किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

मीन (Pisces Daily Horoscope):

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दिन सफलताओं और आनंद से भरा रहेगा। आपको मनचाहा परिणाम प्राप्त होंगे। आपको अपने मित्रों से पूरा सहयोग मिल सकता है। कुछ अप्रत्याशित सुखद घटना भी हो सकती है। अत्यधिक श्रम और तनाव वाले कामों से आज बचकर रहें। प्रेमी युगलों को अपने परिवारों की सहमति मिल सकती है।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)