13 मार्च राशिफल: तुला राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहेगा दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 13 March 2020: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 13 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (13 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन फायेदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।


वृष: आज अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में बहुत अच्छी स्थिति चल रही है। शत्रु परास्त होंगे। आप अपनी खुशी के लिए कुछ बेवजह के खर्चे करेंगे। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कुछ शुभ कार्य भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन: आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। व्यापार के मामले में दिन बेहद खास रहेगा। आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ पहुंचाएंगी। जॉब में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। अपने प्रिय से निकटता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में भी दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष को लेकर भी स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क: आज रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा। काम के सिलसिले में भी दिन बढ़िया रहेगा अपनी पसंद के किसी काम में अपनी ऊर्जा को खर्च करें। अपने आप पर पूरा भरोसा बनाए रखें। भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। खर्चों पर अंकुश लगाना आपके लिए बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। घर में कुछ उत्सव हो सकता है।


सिंह: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपकी मेहनत रंग भी लायेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपके कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या: आज का दिन शुभ रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रोक-टोक के पूरे होंगे। आप कुछ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभा सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। जुआ, सट्टा, लाटरी में पैसे न लगाएं।

तुला: आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। मन खुश होगा और हर काम को अच्छे तरीके से पूरा करेंगे। व्यापार में अच्छे नतीजे और नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ के मौके हाथ आएंगे। करियर के फ्रंट पर उन्नति और तरक्की के योग हैं। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे और दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। आत्मविश्वास में कमी न होने दें।

वृश्चिक: आज आपको जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपने लिए सोचे हुए कामों पूरा करने को प्राथमिकता दें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आप में वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। बड़ों की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें। व्यापार में स्थिति सामान्य है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।

धनु: आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में खुशी का माहौल बना देगा।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर रखेंगे। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने के संकेत हैं। बढ़े हुए खर्चे से तनाव होगा। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन थोड़ा सा अस्त-व्यस्त हो सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

कुंभ: आज करियर के लिए आपको कुछ नया सोचने का अवसर मिलेगा। कोई नया प्रस्ताव भी मिल सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और इनकम बढ़ेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपको पूरा महत्व देगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

मीन: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी। अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)