15 जून राशिफल: वृष राशि वालों को शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, June 15, 2020: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 15 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (15 June 2020 Ka Rashifal):

मेष (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन शानदार रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सहपाठियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा।


वृष (Taurus Daily Horoscope):

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। छोटे भाई बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे। शत्रु पक्ष से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope):

घर की खरीद या नवीनीकरण के लिए शुभ समय है। वित्तीय मामलों में व्यवस्थित तरीके से काम करते हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परीक्षा या प्रतियोगिता के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। वित्त, कानून या विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। निजी यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कर्क (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको आस-पास हर चीज़ पर नज़र रखने की जरूरत है। आपको किसी से मदद भी मांगनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। सही सलाहों पर ध्यान देने और दोस्तों की बात सुनने की जरूरत है। आपको मित्रों से कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है।


सिंह (Leo Daily Horoscope):

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगा सकते हैं। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है।

कन्या (Virgo Daily Horoscope):

आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आपकी जरूरतें आराम से पूरी होंगी। बड़े भाई- बहनों का प्रेम मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में समरसता आयेगी। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बुखार से परेशान हो सकते हैं।

तुला (Libra Daily Horoscope):

आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope):

आपमें आज ऊर्जा अधिक बनी हुई है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति आ सकती है। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पहले किये गये अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिल सकता है। आप करियर में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में आपको लोगों से सहयोग मिलता रहेगा। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

मकर (Capricorn Daily Horoscope):

अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। आज काम में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। जिससे आप सभी परेशानियां हल कर पाएंगे। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी सेहत संबंधी लक्षण को अनदेखा न करें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope):

भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैI आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार एक पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मीन (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। व्यापार के विस्तार की योजना बनेगी। नौकरीपेशा वाले लोगों को भी बदलाव का मौका मिलेगा। धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं।अपनी वाणी पर संयम रखें।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)