16 जुलाई राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, इन राशियों के बढ़ेंगे खर्चे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 16 July, 2020: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 16 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (16 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपको धन के मामले में सावधान रहना होगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय बनी रहेगी। अपने ऑफिस में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं। रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। दूसरों पर अधिक भरोसा न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंध में मजबूती आएगी। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी योग्यता पर शंका न करें। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आपको जिद्द करने से बचना चाहिए।स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। कई अप्रत्याशित और अनपेक्षित खर्च होंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कई दिनों से अटके कार्य अब पूरे होंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आपका दिन उत्तम रहने वाला है। मिल कर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

पदोन्नति होने का योग बन रहा है। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिलेगी। रचनात्मकता दिखाने का अवसर है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर अशांति रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय को कोई उपहार देना चाहिए। दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए हर तरह से बेहतरीन रहेगा। आपके वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे। आज आपको कुछ लोगों से सरप्राइज मिल सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आमदनी से अधिक व्यय न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य बीतेगा। परिवार में खुशियां मिलेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घरेलू खर्चों में भी ध्यान देंगे। कोई नया वाहन खरीदने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी करीबी दोस्त से रिश्तों में मतभेद होने की आशंका है। अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें। यात्रा को स्थगित कर दें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपको कुछ नई चीजों को सीखने की जरूरत है। आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज का दिन दिलचस्प रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। बिजनेस के मामले में कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें। किसी को आज के दिन उधार ना दें। व्यावसायिक स्थिति में सुधार संभव है। कामकाज में मन लगेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी ध्यान रखें। आप की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख भरे पल मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। धन लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखना होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)