18 मार्च राशिफल: कर्क और सिंह राशियों के लिए बेहद अच्छा रहेगा दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 18 March 2020: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 18 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (18 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। पूंजी निवेश करने के लिए अच्छा मौका हाथ आ सकता है। छात्रों के लिए भी दिन बेहतर रहेगा और ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।


वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। नौकरी के लिए दिन अच्छा है। आपको धन लाभ भी हो सकता है। कारोबार में अटके कार्य पूरे होंगे। किसी यात्रा पर जाएंगे जिससे मन को शांति मिलेगी। जीवन साथी के साथ झगड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। उल्टा सीधा भोजन करने से बीमार पड़ सकते हैं।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। पुराना अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। जरूरी कार्यों में व्यस्तता से तनाव होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी ना होने दें। प्रियजन से सुखद मुलाकात होगी। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा।

कर्क: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। काम के क्षेत्र में भी आपके प्रयास रंग लाएंगे। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से भी बढ़िया संबंध बनेंगे। सब एक दूसरे से प्रेम रखेंगे। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।


सिंह: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का हल निकलेगा। नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कन्या: ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का अच्छा मौका है। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होंगे। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है। आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे। बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी।

तुला:  आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कामों में घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लें।

वृश्चिक: लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। अपने वेतन और अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कोई समझौता न करें। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है।

धनु: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा हो सकती है। आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। आज आपके आर्थिक पक्ष में स्थिरता रहेगी।

मकर: भावनाओं में ना बहें और किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। समय अनुकूल नहीं चल रहा हैं। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को खराब ना करें।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। कारोबारी योजनाओं पर खर्चा होगा। नौकरी बदलने का ख्याल अभी छोड़ दें। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा I लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहितों को आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत आज शानदार रहेगी।

मीन: आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। आपके इनकम में बढ़ोतरी होगी। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने का योग बन रहा है। आपको अपने सहयोगियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपको जीवनसाथी या प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)