23 फरवरी राशिफल: मेष राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 23 February 2020: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 23 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (23 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी इच्छाएं पूरी करने के बारे में सोचेंगे। कार्यस्थल पर किसी से भी झगड़ा ना करें। आपकी इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का वातावरण भी परेशानी दे सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


वृष: आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बरतें। वाद-विवाद या स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में धन खर्च होने की संभावना बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपके किये हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको नहीं मिलेगा।

कर्क: आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।


सिंह: आज का दिन भारी व्यस्तता भरा हो सकता है। आज कई बातें होंगी जो आप टीम के साथ या अपने साथियों के साथ साझा करना चाहेंगे। आज का दिन आप मिलने-जुलने में गुजारेंगे। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। धैर्य बनाये रखें। आर्थिक सन्दर्भ में काफी समय से आ रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

कन्या: आज आपका दिन शानदार रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेग। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे।

तुला:  आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक: आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोई अच्‍छी खबर मिलेगी। आप हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। साथी का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें।

धनु: आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। व्यापार में अतिरिक्त लाभ होगा। पुराना अटका धन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। यात्रा और खरीदारी के योग हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

मकर: आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। यात्रा न करें। लव लाइफ में आप आज सुकून भरे पल बिता पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा संजीदा होना होगा।

कुंभ:  आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं।

मीन: आज का दिन घरेलू हलचल से भरा रहेगा। इस समय आपके घर में आयोजन की सुगबुगाहट है। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। टीमवर्क से सफलता का योग है। अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। किसी प्रिय या खास व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन बना सकती है। आज काम के तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)