5 जून राशिफल: चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव, इन राशियों को रहना होगा सावधान

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 5 June 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन शुक्रवार है। आज के दिन मांद्य चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। ग्रहण के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में स्थित रहेगा। हम आपको बता रहे हैं आज 5 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (5 June 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप खुद को बंधनों से मुक्त महसूस कर सकते हैं। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। आप पूरी तरह आनंद के मूड में रहेंगे। मनोरंजन के साधनों की ओर आपका ध्यान रहेगा। आज लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।


वृष: आज आपकी कोई बड़ी ख्वाईश पूरी हो सकती है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। प्रेम जीवन में भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा।

मिथुन: आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। करियर और बिजनेस का मामले में आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधा की वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर का वातावरण शांतिमय रहेगा। प्यार का इजहार करने के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क: आज का दिन सामान्य है। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बनते-बनते काम अटक सकते हैं। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। कुछ जरूरी कामों के लिए आपको काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य सुधरेगा। अपनी वाणी को लेकर आज सावधान रहें।


सिंह: आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके अपने अंदर कुछ बदलाव लाएंगे। परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। कुछ मामलों में आपकी सराहना हो सकती है। जो छात्र पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं, उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको बहन और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या: भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ कठिन फैसलों के बारे में विचार करना ठीक रहेगा। आज बिजनेस में जोखिम उठाना फायदेमंद साबित हो सकता है। सेहत मजबूत रहेगी।

एक महीने में लगने वाले तीन ग्रहण दे रहे बड़े खतरे का संकेत, जानिए ज्योतिषियों का क्या है अनुमान

तुला: आज आप सफलता के शिखर पर रह सकते हैं। आप पर काम का बोझ काफी बढ़ सकता है। कुछ मामलों में आपको किसी की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। यात्रा को टाल दीजिए। सेहत में दिक्कतें आ सकती हैं, थोड़ी सावधानी बरतें।

वृश्चिक: आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको आपके काम के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और रोमांस से भरपूर रहेगा।

धनु:  आप दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहेंगे। आपको अपने दफ्तर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई आर्थिक लाभ का अवसर भी मिल सकता है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

मकर: आज आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरी बदलने के बारे में सोचेंगे। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें। आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है। गृहस्थ जीवन में आपसी समझदारी बढ़ेगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। अधिक वाद-विवाद न करें।

कुंभ: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। सितारों की मदद से सफलता मिलने का योग है। आपका उत्साह चरम पर रहेगा। परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण होगा। कुछ मुश्किल हालातों को आप बेहतर तरीके से हैंडल कर पाएंगे। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी।

मीन: आआपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। दूसरों की खुले दिल से मदद करें।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)