9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope 9 August | 9 अगस्त, राशिफल : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। 9 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: यात्रा के योग हैं। अपने ऑफिस में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकता है। बच्चों का स्वास्थ्य आपके चिंता का कारण बन सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।


वृष: मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सुधार होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। वित्तीय स्थिति में काफी सुधार संभव है। आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा। परिवार में कुछ समारोह हो सकते हैं।

मिथुन: मन परेशान रहेगा। वाणी में कठोरता रहेगी। किसी खास मित्र का सहयोग मिलेगा। वित्तीय रूप से दिन अच्छा है। अपने खर्च को नियंत्रित करें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है I माता-पिता से कुछ मतभेद हो सकते है I

कर्क: मानसिक तनाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता का स्नेह-सान्निध्य मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सही रहेगा।


सिंह:  गुस्सा करने से बचें। नौकरी में परिवर्तन संभव है। परिश्रम अधिक रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। आपको आपका प्रेम मिल सकता है।

कन्या: अपने आप पर संयम रखें। चुनौतियों से नहीं घबराएं। अपने लिए नया रास्ता ढूंढ़ना पड़ सकता है। वित्तीय मामलों में सुधार संभव है। कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिश्रम करने से पीछे न हटें।

तुला: मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। व्यापार में तरक्की होगी। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य कुछ ढीला रह सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी को प्यार के साथ-साथ सम्मान दें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

धनु: मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें। स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है। संतान के कारण कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। अचानक धनलाभ की सम्भावना है।

मकर: आज का दिन व्यस्तता भरा हो सकता है I बातचीत में संयत रहें। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर पर चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगी। व्यवसायियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क में आएंगे।

कुंभ: मानसिक तनाव रहेगा। पिता का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा I धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं।

मीन: नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)