9 जून राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज तरक्की का दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 9 June 2020: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 9 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (9 June 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सरकारी तंत्र से लाभ मिलने के संकेत हैं। कुछ लोग आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए लोगों से शुभ काम में मदद मिल सकती है। कुछ काम आगे चलकर आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ होगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी चल रही है।


वृष: योजना बनाने और निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्‍यवश कोई काम बनेगा। कार्यालय का वातावरण सौम्य रहेगा। आपको व्यापार के नए क्षेत्रों में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा । आप भौतिक और सुख सुविधा की वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव संभव है। आपकी सेहत बेहतर होगी।

मिथुन: आज क्रिएटिविटी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। मन और मस्तिष्क में एक नयी ऊर्जा बनी रहेगी। जीवन में उन्नति हो सकती है। आपको अपने लोगों के लिए समय निकालना होगा। बिल्‍कुल भी किसी चीज का रिस्‍क न लें।  प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। जीवन साथी आज आपको कुछ अच्छी खबर देगा।

कर्क: आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। सुनी-सुनाई बात पर कोई भी फैसला लेने से बचें। आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अच्‍छा समय गुजरेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।


सिंह: आज आपके लिए एक बहुत ही शुभ दिन है। आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। शत्रु परास्‍त होगा। व्‍यापार की स्थिति भी सही रहेगी।  कड़ी मेहनत की बदौलत लाभ और सफलता का आनंद उठा पाएंगे। वित्तीय लाभ होगा। आपके सभी प्रयास फलदायक सिद्ध होंगे। खुशहाल और परिपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है।

कन्या: आज आपके लिए कुछ अच्छे संयोग के संकेत हैं। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल जल्द ही मिलेगा। करियर में तरक्की के साथ मनचाहे स्थान या शहर की ओर जाने के संकेत हैं। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी। उदर रोग से पीडि़त हो सकते हैं।

तुला: आपके लिए आज भाग्य के नए द्वार खुल जाएंगे। आप थोड़े से प्रयासों से ही महान उपलब्धियां प्राप्त करने में सक्षम हो जाएंगे। जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध अनुकूल रहेंगे। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। घरेलू चीजों को शांत मन से निपटाएं। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

वृश्चिक: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कई दिनों से रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्‍यापार पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिरता बनी रहेगी। आपको किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। परिचितों और दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।

धनु: आज जीवन में सबकुछ सकारात्मक रह सकता है। आपको कुछ मित्रों से सहयोग मिल सकता है। मेहनत करेंगे तो सफलता जल्द ही प्राप्त होगी। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। पूंजी निवेश न करें। आपको कुछ नई संभावनाओं और प्रस्तावों की जानकारी मिल सकती है। रिश्तों को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता है।

मकर: आज आपको बहुत से जरूरी काम निपटाने पड़ सकते हैं। कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं । तनाव में वृद्धि होगी । प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। आप और आपके दोस्त के बीच तकरार हो सकती है।

कुंभ:  आपको अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना चाहिए। आज व्‍यापार ठीक ठाक रहेगा। आपको अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की सम्भावना है। अपने व्यवहार को संयमित करने की आवश्यकता है। काम की अधिकता आपको थोड़ा कमजोर कर सकती है, अपनी सेहत पर ध्यान दें।

मीन: आज का दिन शुभ रहेगा। शिक्षा प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। व्यापार के लिए दिन काफी अनुकूल है। कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। धन संबंधी कोई बुरी खबर मिल सकती है। सहायता आसानी से मिलेगी। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)