Vivah Muhurat 2019: फिर से बजेंगी शहनाइयां, इस तारीख से शुरू होगा विवाह का शुभ मुहूर्त

  • Follow Newsd Hindi On  
महिला अगर शाखा पहनने और सिंदूर लगाने से इनकार करे तो, मतलब उसे शादी नहीं स्वीकारः गुवाहाटी हाईकोर्ट

Vivah Muhurat 2019: इस वर्ष देवउठनी एकादशी 08 नवंबर दिन शुक्रवार को है। इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे, उनके साथ ही सभी देव योग निद्रा से बाहर आएंगे। 12 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में चले गए थे, तब से चतुर्मास का प्रारंभ हुआ था। शास्त्रों में कहा गया है कि चतुर्मास के दौरान जब भगवान शयन में रहते हैं उस दौरान विवाह, जनेऊ, मुंडन जैसे संस्कार नहीं करने चाहिए क्योंकि इन शुभ कार्यों पर भगवान का आशीर्वाद नहीं होता है। इस इलावा जब शुक्र और गुरु अस्त होते हैं उस दौरान भी ये शुभ काम नहीं होने चाहिए।

चार माह के बाद अब 08 नवंबर के बाद से शहनाइयां बजने लगेंगी। आइए जानते हैं कि इस साल के बचे दो महीनों में विवाह के शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं। यदि वाराणसी पंचांग को देखें तो देवउठनी एकादशी के दिन से ही विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। वाराणसी पंचांग के अनुसार, नवंबर और दिसंबर में विवाह के कुल 12 शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर में आठ और दिसंबर में चार विवाह मुहूर्त हैं।


वाराणसी पंचांग

नवंबर 2019 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 08 नवंबर, दिन शुक्रवार
  • 09 नवंबर, दिन शनिवार
  • 10 नवंबर, दिन रविवार
  • 14 नवंबर, दिन गुरुवार
  • 22 नवंबर, दिन शुक्रवार
  • 23 नवंबर, दिन शनिवार
  • 24 नवंबर, दिन रविवार
  • 30 नवंबर, दिन शनिवार

दिसंबर 2019 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 05 दिसंबर, दिन गुरुवार
  • 06 दिसंबर, दिन शुक्रवार
  • 11 दिसंबर, दिन बुधवार
  • 12 दिसंबर, दिन गुरुवार

मिथिला पंचांग

वहीं आप मिथिला पंचांग को देखें तो उसके अनुसार नवंबर में विवाह का मुहूर्त 20 तारीख से शुरू हो रहा है। नवंबर में कुल 6 और दिसंबर में कुल 6 यानी दोनों महीनों में विवाह के कुल 12 शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं।

नवंबर 2019 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 20 नवंबर, दिन बुधवार
  • 22 नवंबर, दिन शुक्रवार
  • 24 नवंबर, दिन रविवार
  • 27 नवंबर, दिन बुधवार
  • 28 नवंबर, दिन गुरुवार
  • 29 नवंबर, दिन शुक्रवार

दिसंबर 2019 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 01 दिसंबर, दिन रविवार
  • 02 दिसंबर, दिन सोमवार
  • 06 दिसंबर, दिन शुक्रवार
  • 08 दिसंबर, दिन रविवार
  • 11 दिसंबर, दिन बुधवार
  • 12 दिसंबर, दिन गुरुवार

हृषिकेश पंचांग

यदि हृषिकेश पंचांग को देखें तो उसके अनुसार, नवंबर में विवाह के 08 शुभ मुहूर्त हैं और दिसंबर में कुल 05 शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर में 19 से 30 और दिसंबर में 12 तारीख तक ही विवाह के मुहूर्त हैं।

13 दिसंबर से लगेगा खरमास

12 दिसंबर के बाद एक माह के लिए खरमास लग जाएगा। फिर एक माह तक शादी, उपनयन संस्कार जैसे मांगलिक कार्य नहीं होंगे। फिर 15 जनवरी यानी मकर संक्राति से विवाह आदि के शुभ मुहूर्त प्राप्त होंगे।



Devutthan Ekadashi 2019: देवोत्थान पर कल जागेंगे भगवान श्रीहरि, शुरू होंगे मंगल कार्य

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)