11 जून राशिफल: इन 4 राशियों को मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, June 11, 2020: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरूवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 11 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (11 June 2020 Ka Rashifal):

मेष (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आज आप सफल रहेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। आज पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। विवाहित जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। आज आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।


वृष (Taurus Daily Horoscope):

आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थितियां बनने वाली है। जीवन में उन्नति और तरक्की के योग हैं। कारोबार में साझेदारी के कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। छल के प्रति सतर्क रहें। व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चिंता का कारण बन सकती हैं।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope):

आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आपके लिए आज निवेश और प्रॉफिट मेकिंग के कई अवसर सामने होंगे। कला और शिल्प व्यवसाय से जुड़े लोग बहुत लाभ कमा सकते हैं। आपका धैर्य और दृढ़ता आपको पुरस्कार दिला सकती है। आज आप अपने लिए भी कुछ वक्त निकालें।

कर्क (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आएगा। माता-पिता से भी सलाह लें, मदद मिलेगी। आज किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।


सिंह (Leo Daily Horoscope):

भाग्य आपके पक्ष में है। आय में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगे। व्यापार बढ़ेगा। कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से इनकार न करें। काम की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई परियोजनाओं में पूंजी निवेश किया जा सकता है। आप परिवार के साथ समय बितायेंगे।

कन्या (Virgo Daily Horoscope):

आपका मन प्रसन्न होगा। आज व्यापार में धन लाभ होगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान बनायेंगे। परिवार में लोगों के बीच आपसी सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे।  आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिया अच्छा दिन है।

तुला (Libra Daily Horoscope):

आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को आज भाग-दौड़ का सामना करना पड़ेगा। छात्रों के लिए करियर में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट्स के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। घर में कई बातों को लेकर विचार-विमर्श होगा। सेहत बढ़िया रहेगी।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope):

आपका सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। व्यवसायियों के लिए समय व्यस्त रहेगा। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है ।

मकर (Capricorn Daily Horoscope):

आज का दिन कुछ नए अवसर लेकर आया है। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे। लोगों पर आपकी बातों का असर होगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन आर्थिक लाभ मिलने का है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती। शत्रु पक्ष से आज आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

मीन (Pisces Daily Horoscope):

आप कई मायनों में अपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे। लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। आज कई लोग निर्णय के मामलों में आप पर निर्भर रह सकते हैं। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में अधिक रहेगा। आपके रिश्ते आपकी कुछ बातों से प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)