13 फरवरी राशिफल: इन 4 राशियों के लिए शानदार रहेगा गुरुवार, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 13 February 2020 : आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 13 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (13 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। यात्रा सुखद रहेगी।


वृष: आज आपको अपने भविष्य को लेकर तैयारियों की शुरुआत करनी चाहिए। आज आप कहीं दूर स्थान पर यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे।

मिथुन: आज प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। आपका जीवनसाथी आज आपको कुछ अच्छी खबर देगा। पिछली मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आखिर आ गया है। अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगे। जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया समय है।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। आजीविका और पेशे की दृष्टि से आज एक लाजवाब दिन है। थोड़ा बचत करना बेहतर होगी। रिश्तों में सुधार की कोशिश कर सकते हैं। आप कड़ी मेहनत की बदौलत अद्भुत लाभ और सफलता का आनंद उठा पाएंगे। आपके सभी प्रयास फलदायक सिद्ध होंगें। आज यात्रा के लिए बहुत अच्छा दिन है।


सिंह: आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। परिवार में आपको किसी का विरोध झेलना पड़ सकता है।

कन्या: आज आप खुद को कुछ बंधा हुआ महसूस करेंगे। आपको परिवर्तन पर विचार करना होगा। आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिलने के संकेत भी हैं। सहकर्मी और मातहत आपके लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार साबित होंगे। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है।

तुला: आज आपका दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। आपका ध्यान अपने कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा। छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। पिता को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है। किसी पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक मेलजोल में समय व्यतीत होगा। जान पहचान बढ़ेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपकी मदद करेगा। सोचे हुए सभी काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में उत्तम लाभ के योग बने हुए हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

मकर: आज काम में फोकस की कमी रहेगी। यदि काम में कुछ रुकावट आ रही है तो थोड़ा ब्रेक लेकर फिर उस पर सोचें। किसी और की खुशी के लिए अपने आप को दुख न दें। व्यर्थ की चिंताओं से बचें। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। परिवारवालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। ।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए बहुत से विकल्प लाएगा।  आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। प्यार के मामले में आज का दिन बेहद रोमांचक रहेगा।

मीन: आपको अपनी उम्मीदों से विपरीत परिणाम भी मिल सकते हैं। मन में नकारात्मकता और असुरक्षा की भावना रहेगी। कार्य क्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा। बातों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। आज आपको मामूली धन लाभ ही हो सकेगा। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)