23 जून राशिफल: कर्क राशि वालों को मिलेंगे आगे बढ़ने के मौके, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, June 23, 2020: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 23 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (23 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता की सभी तारीफ करेंगे। ऑफिस के काम में आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें, धैर्य से निर्णय लेने की जरुरत है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको फायदा होगा। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज आपको दूसरों के सहयोग से कुछ बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके लिए लाभ कमाने और धनागम के योग बन रहे हैं। आपको पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिलेगा। जरूरी मुद्दे पर अपने साथियों की राय अवश्य लें। आज कुछ लोगों को रोचक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बरतें। वाद-विवाद या स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में धन खर्च होने की संभावना बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। रिश्तों को लेकर आपको थोड़ी गंभीरता दिखानी होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेंगे। आपके लिए भविष्य के कई दरवाजे खुलने का संकेत भी हैं।  दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ेगा। आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज का दिन भारी व्यस्तता भरा हो सकता है। आज कई बातें होंगी जो आप टीम के साथ या अपने साथियों के साथ साझा करना चाहेंगे। आज का दिन आप मिलने-जुलने में गुजारेंगे। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। धैर्य बनाये रखें। आर्थिक सन्दर्भ में काफी समय से आ रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज आपका दिन शानदार रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। भाग्‍यवश कोई काम बनेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपको करियर को लेकर आपको कोई अच्छा ऑप्शन मिल सकता है। कुछ मामलों में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। आपको टीचर्स का सहयोग मिलेगा। जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। यात्रा न करें। लव लाइफ में आप आज सुकून भरे पल बिता पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा संजीदा होना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य की व्यस्तता के चलते मानसिक तनाव में रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक पक्ष और भी मजबूत बनेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें। प्रियजनों के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन घरेलू हलचल से भरा रहेगा। इस समय आपके घर में आयोजन की सुगबुगाहट है। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। टीमवर्क से सफलता का योग है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। आज काम के तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)