25 जनवरी राशिफल: सिंह और मीन राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 25 January 2020 : आज माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 25 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (25 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन की प्राप्ति होगी। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक जीवन और अपने काम के बीच में आपको तालमेल बिठाना होगा। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।


वृष: आज आपके लिए दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर पूर फोकस बनाए रखें। दूसरों पर भरोसा न करें। जोखिम न उठाएं। सोच समझ कर ही कोई बात कहें। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से रिश्ते सुधारने का मौका मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन: आज आपमें ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। आपको किसी पुरानी चिंता या डर से मुक्ति मिल सकती है। रिश्तों में आपको लाभ मिलेगा। मित्रों से सहयोग भी मिलेगा। आज आप खुद के लिए और परिवार के लिए ज्यादा समय निकालें। भविष्य को लेकर परेशान न हों। अविवाहितों को भी अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।

कर्क: आज व्यापार में शानदार सफलता के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। प्रेम जीवन के संबंध में आपको मिले-जुले फल मिलेंगे।


सिंह: आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। काम के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको लाभ होगा। आपका दांपत्य जीवन आज काफी बेहतर तरीके से चलेगा।

कन्या: आज किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। बॉस और सहकर्मियों से प्रशंसा मिलेगी। सफलता के लिए बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। आज आपका स्वभाव थोड़ा कठोर रह सकता है। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं, तो अच्छा रहेगा। प्रियजनों के साथ आज थोड़ा समय अवश्य बिताएं। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला: अपनी जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह निभाएंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। आपको अपनी बातों और योजनाओं में स्पष्टता रखनी होगी। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। रिश्तेदारों की बातों में आकर अपने परिवार में कोई कड़वाहट न आने दें। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। कहीं ना कहीं से धन आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपना स्वभाव नरम रखें। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। रिश्तों के मामले में संवेदनशील रहें। अपेक्षित कार्य समय पर न होने से तनाव रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें। आज यात्रा को टालना बेहतर रहेगा।

धनु:  आज का दिन आपके लिए बहुत से विकल्प लाएगा। नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं। कोई नया काम करना चाहते हैं तो आज उसके लिए अच्छा दिन है। विवाह और प्रेम के मामले में अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर: आज अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत आपको खुशी दे सकती है। पुराने दुश्मन फिर से दोस्त बन सकते हैं। गृह नवीकरण का भी संकेत है। घर में मां या अन्य बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य के मुद्दे आपको चिंतित रखेंगे। ऑफिस में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी पड़ेंगी।

कुंभ: नौकरी में प्रमोशन के पूरे योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा लाभ मिलेगा। सेहत आपका साथ देगी। प्रियजनों के साथ सुन्दर समय बिताने को मिलेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ के योग हैं। मेहनत फल लाएगी और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन: आज का दिन शानदार रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्यवृद्धि की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग खुल रहे हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों में मतभेद हो सकता है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। आज विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)