Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण का किस राशि के जातकों पर क्या होगा असर…

  • Follow Newsd Hindi On  
Chandra Grahan 2020: लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें और क्या न करें

2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10 बज कर 37 मिनट से शुरू होगा और रात 2 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण का असर बिहार (Bihar) समेत पूरे देश में नहीं होगा। इस बार 10 जनवरी को लगने वाला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) उपछाया चंद्र ग्रहण है। इस ग्रहण में चंद्रमा पर ग्रहण नहीं लगता, बल्कि इसका बिंब धुंधला हो जाता है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण से काफी कमजोर होता है। इसलिए भारत के सभी जगहों पर इसका असर न के बराबर होगा। साथ ही इस ग्रहण पर सूतक नही लगेगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद होंगे। वैसे तो चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन इसका ज्‍योतिष पक्ष भी है। इसका विभिन्‍न राशियों पर ज्‍योतिष गणना के अनुसार क्‍या प्रभाव पड़ेगा, आइये जानते हैं।

Chandra Grahan 2020: कब, कहां कैसे देख सकेंगे उपच्छाया चंद्र ग्रहण, पढ़ें पूरी जानकारी

मिथुन (Gemini) और कर्क (Cancer) राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। तो वही सिंह (Leo) राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ रहेगा। अन्य राशियों के लिए सामान्य असर रहेगा। चंद्र ग्रहण के बाद गंगा स्नान से शुभ फल मिलता है। ज्योतिष की राय में लोगों को ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर गंगा स्नान करना चाहिए। अगर गंगा घर से दूर हो या जाने में असमर्थ हैं तो ऐसे में ग्रहण के बाद बाल्टी में नहाने के पानी के साथ गंगा जल मिला लें फिर स्नान करें और ग्रहण के बाद जरूरतमंदो को भोजन या अनाज का दान करें।


Chandra Grahan 2020: साल का दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण आज, भूल से भी ना करें ये काम

पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले इस चंद्र ग्रहण पर दान पुण्य का विशेष महत्व होता है। शुक्रवार को पौष पूर्णिमा है। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है और इसलिये इस दिन पवित्र नदियों में स्न्नान करना शुभ माना जाता है। ग्रहण के पुण्यकाल के बाद गेंहू, चावल और गुड़ जैसी वस्तुओं का दान करने से खुशहाली आती है। चंद्र ग्रहण के बाद 11 जनवरी को सुबह गंगा स्नान के बाद गुड़ चावल ,गेहूं धान, चूड़ा, चीनी या सफेद वस्त्र का दान करने और घर में ग्रहण के बाद गंगा जल में इत्र या गुलाब जल मिला कर छिड़काव करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)