15 जनवरी राशिफल: आज सूर्य बदलेंगे राशि, इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 15 January 2020 : आज माघ कृष्ण पक्ष की तिथि पंचमी और दिन बुधवार है। पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक ही रहेगी। साथ ही मकर संक्रांति का विशेष पुण्य काल का दिन है। संक्रांति के पुण्यकाल के दौरान दान और स्नान का खास महत्व होता है।  हम आपको बता रहे हैं आज 15 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (15 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आज आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होने की संभावना है।


वृष:  आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। काम पर फोकस रखने की जरूरत है। आप अपने भविष्य को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। कहीं दूर स्थान पर यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन: कुछ पुराने कामों का आपको आज परिणाम मिल सकता है। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोर्ट व कचहरी के काम सुलझेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य पर व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। जोखिम न उठाएं।

कर्क: आपके लिए दिन कुछ बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। आज किसी दूसरे के भरोसे ना रहें। कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। बेरोजगारी दूर के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सफलता की राह खुलेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। चोट व रोग के प्रति सावधान रहें।


सिंह: आज करियर में आपको सफलता मिलेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे। आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको सफलता मिलेगी।

कन्या: आज आप बड़े-बड़े निर्णय लेंगे। आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास करेंगे। मानसिक रूप से आज खुद को काफी मजबूत महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशी बढ़ेगी और अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा उपहार में देंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी के झगड़े में ना पड़ें।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला:  आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। आज आप अपने आय को बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। आपको नए विचारों पर काम करना चाहिए। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। पार्टनरों से तालमेल बैठेगा।

वृश्चिक: आज आपके अंदर आज गजब की फुर्ती रहेगी। आप हर काम को बड़ी जल्दी निपटा लेंगे। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।

धनु: आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पहले किये गये अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिल सकता है। आप करियर में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में आपको लोगों से सहयोग मिलता रहेगा। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

मकर: अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। आज काम में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। जिससे आप सभी परेशानियां हल कर पाएंगे। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी सेहत संबंधी लक्षण को अनदेखा न करें।

कुंभ: भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैI आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार एक पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मीन: आज कोई नई योजना बनेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। काम में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख-सुविधा पर व्यय हो सकता है। काम के दबाव में आज आप तनाव महसूस करेंगे। अपनी योग्यता और कुशलता पर पूरा भरोसा रखें।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)