5 जनवरी राशिफल: साल का पहला रविवार इन राशियों के लिए लाएगा खुशियों का उपहार

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 5 January 2020 : आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 5 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (05 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। काम आसानी से पूरा हो जाएगा। अपनी प्रतिभा निखारने के लिए आपको कई मौके मिलेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम काम में सीनियर आपकी मदद करेंगे। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक छात्रों की इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहने वाला है।


वृष:  आपके लिए दिन नई शुरुआत वाला हो सकता है। किसी भी मामले में आपको नुकसान नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। निवेश करने के लिए अच्छे परिणाम देने वाला हो सकता है। कुछ लोग आज नया बिजनेस शुरू करने के बारे में योजना बना सकते हैं। लोन आदि के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

मिथुन: प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। पैसे के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कारोबार में लाभ होगा। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमा पाएंगे और उससे धन अर्जित करेंगे। मानसिक खुशी होगी। प्रेमी के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। शादीशुदा लोगों को संतान का सुख मिलेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। जोखिम न उठाएं।

कर्क: आज कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। रोजगार प्राप्ति की दिशा में प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जोखिम लेने से बचें। आपको अपने लोगों से सहयोग मिलेगा। कुछ खास लोगों की सलाह आपके लिए विशेष लाभ देने वाली हो सकती है।


सिंह: आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। ऑफिस में आज वातावरण अनुकूल रहेगा। पुरानी चीजों से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी बाधा आ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आज जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है।

कन्या: आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आज कुछ लोगों को काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आज आपको बड़े लोगों से सराहना मिल सकती है। आपको किसी मामले में तत्काल निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला:  आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्राओं पर जानें के लिए समय अनुकूल नहीं है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक: क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। खर्चे पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। व्यवसाय की गति धीमी हो सकती है, धैर्य रखें। अपेक्षित कार्यों में देरी होगी। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। जोखिम के कार्य टालें। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

धनु: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। लवमेट आज किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संभव है।

मकर: आज के दिन आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। इससे आपको भविष्य को लेकर काम करने में आसानी होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। सगे-संबंधी सहयोग करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिल सकती है। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं कामयाब होंगी। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा। आपका व्यापार गति पकड़ेगा। कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी। आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें।

मीन: आज करियर और बिजनेस में दिन सामान्य रहेगा। काम का दबाव कम रहेगा। जिम्मेदारियों से राहत मिल सकती है। दोस्तों के साथ बिताने और मौज-मस्ती करने का बहुत अच्छा दिन है। आज आराम भी करने के बारे में सोचें। परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)