20 जनवरी राशिफल: मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए शानदार रहेगा आज का दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 20 January 2020 : आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी  तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 20 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (20 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन आपके लिए कई अच्छे मौके लेकर आ रहा है। आपके आसपास के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल का माहौल भी आपके अनुकूल रहेगा। कोई नई बिजनेस डील हो सकती है, जो लंबे समय तक आपको लाभ देगी। बिजनेस में नए मौके सामने आएंगे। सोच-समझकर निवेश करें। यात्रा की योजना बनेगी। पार्टनरों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा।


वृष:  आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना मिल जाएगी। आपके खर्चों में कमी आएगी। कुछ लोग विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन बेहतर तरीके से गुजारेंगे। माता-पिता का सहयोग रहेगा।

मिथुन: आज का दिन उतार-चढाव से भरा रहेगा। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें और विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कारोबार में लाभ होगा। व्यवसाय में नए अनुबंध होंगे। खर्चे कुछ अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कर्क: आज कुछ मामलों में आप अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। करियर को लेकर उलझन में रह सकते हैं।अनुभवी लोगों से सलाह लेनी पड़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन में अच्छा महसूस करेंगे। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी नए व्यक्ति के साथ डेट और लंबे रिश्ते की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिल सकता है।


सिंह: आज परिवार में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कारोबारी बड़े निर्णय ले सकते हैं। आपको नौकरी के प्रस्ताव मिलने शुरू हो जाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आप अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा समय गुजार सकते हैं। अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या: आज अपने मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे। धन संचित करने में सफलता मिलेगी। कोई ऐसा कार्य आपके हाथ लगेगा जिसमें आपको खूब धन लाभ होगा। काम के सिलसिले में आपको मिले जुले परिणाम हासिल होंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। यात्रा सफल रहेगी। थोड़ी-बहुत थकान भी रहेगी।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला:  आज मेहनत अधिक होगी। कार्य में सफलता मिलने से आपको खुशी होगी। काम के सिलसिले में आपका दिन बेहतर रहेगा और अपने बॉस से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा।अपनों का व्यवहार पसंद नहीं आएगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक: आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपकी बात गौर से सुनेंगे। आपके आइडियाज दफ्तर में सराहे जाएंगे। मेहनत रंग लाएगी। किसी काम के लिए आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। आज आपके पास सलाह-मशविरे के लिए भी कई लोग आ सकते हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

धनु: आज आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। आमदनी बढ़ी हुई रहेगी। अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें। आज के दिन किसी को उधार ना दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर: आज आपको सफलता प्राप्त होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। आय व रोजगार में वृद्धि होगी। व्यवसायिक मोर्चे पर समय बेहतर रहने वाला है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। आज शाम का समय आप अपने प्रिय के साथ गुजारेंगे। संतान के विवाह के प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ: आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके अधिकारी या वरिष्ठ लोग आपको सहायता करेंगे। कुछ नया काम सीखने का भी मन करेगा। अपने मन की बात परिजनों और मित्रों को बता सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। नए कौशल सीखने के लिए तैयार रहें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बता सकते हैं।

मीन: आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन के मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है। शेयरों में निवेश न करें। ऋण लेने के लिए समय अच्छा नहीं है। अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन यादगार रह सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)